Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ludhiana Road Accident: कार चालक ने तीन लोगों को रौंदा-एक की मौत, घटना में दो घायल; पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 01:20 PM (IST)

    पंजाब के लुधियाना शहर के शेरपुर के पास स्विफ्ट कार के चालक ने राह चल रहे तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इस घटना में दो लोग ...और पढ़ें

    कार चालक ने तीन लोगों को रौंदा-एक की मौत। फाइल फोटो
    कार चालक ने तीन लोगों को रौंदा-एक की मौत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कार चालक ने तीन लोगों को रौंदा-एक की मौत
    2. हादसे में दो घायल
    3. पुलिस मामले की कर रही जांच

    जागरण संवाददाता, लुधियाना।(Ludhiana Road Accident): शहर के शेरपुर चौक में दादा मोटर्स के पास स्विफ्ट कार के चालक ने राह चल रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि इस घटना में फैक्टरी से घर लौट रहे दो लोग घायल हो गए।

    गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। समय पर गाड़ी का एयरबैग खुलने से चालक इस घटना में बाल-बाल बचा।लोगों के अनुसार चालक गाड़ी को गलत दिशा से तेज रफ्तार में चला रहा था और इसी दौरान हादसा हुआ है।

    हादसे में दो घायल

    हादसे के दौरान हालात यह था कि बहुत से लोगों ने अपना बचाव किया है। घायलों की पहचान रामबचन और उसके दोस्त प्रेम चंद निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई है।

    यह भी पढ़ें: Punjab: हरजिंदर सिंह मेला हत्याकांड में रविवार को बठिंडा बंद:माल रोड पर दुकानदारों का धरना शुरू; सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    वह दोनों काम से घर लौट रहे थे। जबकि मृतक की शिनाख्त छोटी हैबोवाल निवासी दिलीप शाह के तौर पर हुई है। सभी को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

    पुलिस मामले की कर रही जांच

    थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है और उसके मालिक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस (Punjab Police) जगह-जगह तलाशी अभियान चला रही है।

    यह भी पढ़ें: Gurdaspur में अलग-अलग मामले फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बना किया गलत मैसेज, केस दर्ज; वहीं ATM कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए पैसे

    खबरें और भी