विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Crime: नाबालिग लड़की को घर ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Thu, 01 Jun 2023 06:34 AM (GMT+05:30)

बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय सिकंदर सिंह नामक युवक ने उसे रोका और अपने घर ले गया। आरोपित ...और पढ़ें

Punjab Crime: नाबालिग लड़की को घर ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी फरार
Punjab Crime: नाबालिग लड़की को घर ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

झब्बाल, जागरण संवाददाता। झब्बाल में 12वीं पास लड़की को गांव ऐमां कलां निवासी सिकंदर सिंह अपने घर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह 12वीं पास है। बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय सिकंदर सिंह नामक युवक ने उसे रोका और अपने घर ले गया। आरोपित ने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। इतने में लड़की की मां मौके पर पहुंची तो आरोपित फरार हो गया। सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना झब्बाल में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

दो माह बाद भी दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

अबोहर के एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के स्वजनों ने गांववासियों के साथ रोष जताया व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपितों को जानबूझ कर काबू नहीं कर रही है।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए नहीं तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं डीएसपी बल्लुआना एडी सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 30 मार्च 2023 को अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस पार्टी द्वारा संगरिया, बीकानेर व अन्य स्थानों पर छापा मारा गया है परंतु अभी तक आरोपित फरार है। इस मामले में जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपितों के बारे में कोई जानकारी है तो पुलिस को सूचना दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।