Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में मानसून की दस्तक, 2 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट; चार तारीख तक झमाझम बरसेंगे बादल

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 07:39 AM (IST)

    पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं, जहां 2 से 6 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्र ...और पढ़ें

    पंजाब में मानसून की दस्तक, 2 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट (जागरण फाइल)

    पंजाब में मानसून की दस्तक, 2 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट (जागरण फाइल)

    HighLights

    1. पंजाब में 2 से 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

    2. हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, व्यापक वर्षा की संभावना

    3. मंडी जिले में भारी वर्षा से हुआ काफी नुकसान

    जागरण टीम, लुधियाना। पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में प्री-मानसून बरसा। पठानकोट में सबसे अधिक 29.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून के पंजाब और चंडीगढ़ के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दो से छह जुलाई तक प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट है। तेज हवा चलने की भी संभावना है।

    उधर, मानसून ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे दी। हालांकि प्रदेश में सामान्य तौर पर 25 जून तक मानसून पहुंचता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, मानसून ने राज्य के सात जिलों किन्नौर, कुल्लू, लाहुल स्पीति, शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में दस्तक दे दी है। मानसून पहुंचने के साथ ही मंडी जिले के कुछ स्थानों पर हुई भारी वर्षा के कारण काफी नुकसान हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, एक से चार जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक वर्षा होगी। दो से चार जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।