यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: लुधियाना में परेड के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
Punjab Latest News पंजाब के लुधियाना में पुलिस लाइन के एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी एसएलआर हथियार से गोली मार ली है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्त ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस लाइन के एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली है
- घायल को दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है
- सिपाही की स्थिति गंभीर बताई जा रही है
जागरण संवाददाता, लुधियाना। (Punjab News): पुलिस लाइन में एक पुलिस मुलाजिम ने अपनी एसएलआर हथियार से गोली मार ली। सिपाही को आनन-फानन में दयानंद मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
परेड के दौरान किया शूट
मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में परेड चल रही थी, इसी दौरान ही सिपाही हरमनदीप सिंह ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह गंभीर घायल हुआ और वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसे वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने डीएमसी में दाखिल करवाया है। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

