Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: लुधियाना में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, गोली लगने से दो गैंगस्टर घायल, हत्या-लूट के दर्ज हैं कई मामले

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 12:23 PM (IST)

    Punjab News लुधियाना में देर रात पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल हो गया। लोगों ने छुपकर अपनी जान बचाई। गोली लगने ...और पढ़ें

    Punjab News: गैंगस्टरों को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल।
    Punjab News: गैंगस्टरों को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल।

    HighLights

    1. लुधियाना में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़।
    2. इलाके में दहशत का माहौल।
    3. लोगों ने घरों में छुपकर जान बचाई।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार की देर रात हैबोवाल के इलाके में रात करीब 2 बजे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से चलीं गोलियों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने अपने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई।

    उक्त घटना में 2 गैंगस्टरों को गोली लगी है। वहीं, पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पुहंचकर जांच शुरू की है। घायलों को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी इस मामले को लेकर कुछ बता नहीं रही है।

    जांध और पैर में लगी गोली

    सिविल अस्पताल में घायलों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ देगा व सतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। अस्पताल में हैप्पी के दाएं जांघ और देगा के बाएं पैर पर गोली लगी है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपितों को पकड़ने के लिए महानगर की पुलिस पिछले काफी समय से इंतजार कर रही थी। आरोपितों पर इरादे हत्या व लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। थाना हैबोवाल की पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: पाकिस्तानी साजिश नाकाम, बीएसएफ ने चीन निर्मित ड्रोन किया बरामद; बड़े पैमाने पर चलाया सर्च ऑपरेशन

    खबरें और भी