विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Politics: 'मित्रता तो भाजपा निभाती है, अब समझ आया...'; मंत्री बनने के बाद BJP की तारीफ में और क्या बोले रवनीत बिट्टू

Published: Thu, 13 Jun 2024 11:44 AM (IST)

मोदी सरकार में रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय व ...और पढ़ें

रवनीत बिट्टू ने खाद्य संस्करण राज्य मंत्री व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद संभाल लिया है
रवनीत बिट्टू ने खाद्य संस्करण राज्य मंत्री व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद संभाल लिया है

HighLights

  1. तीन बार सांसद बनने के बावजूद कांग्रेस ने कभी कमेटी का सदस्य तक नहीं बनाया: रवनीत बिट्टू
  2. पंजाब की सेवा करना चाहता हूं: रवनीत बिट्टू
  3. मित्रता भाजपा ने निभाई, हार के बावजूद मंत्री बनाया: रवनीत बिट्टू

जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिस कांग्रेस को खून से सींचा, उसने कभी किसी कमेटी का सदस्य भी नहीं बनाया। मित्रता भाजपा निभाती है, यह अब समझ आया। कांग्रेस की ओर से तीन बार सांसद बने। उत्तर भारत में सोनिया गांधी या फिर मैंने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन कांग्रेस में कभी तवज्जो ही नहीं मिली।

साल 2014 में कांग्रेस के खिलाफ हवा थी: रवनीत बिट्टू

कांग्रेस ने कभी कमेटी का सदस्य तक नहीं बनाया। साल 2014 में जब कांग्रेस के खिलाफ हवा थी और सिर्फ 40 सीटें आई थी, तो मैं जीता। 2019 में जब 52 सीटें आई तब भी लोगों ने विजयी बनाया, लेकिन कोई वैल्यू नहीं। यही कारण है कि सिंधिया जैसे नेता कांग्रेस छोड़ भाजपा की कैबिनेट में शुमार हैं। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री बने रवनीत बिट्टू ने एक चैनल में बात करते हुए कही।

भाजपा ने निभाई मित्रता: रवनीत बिट्टू

राज्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन भाजपा ने मित्रता निभाई। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया और प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह से मिले तो उन्होंने भांप लिया था कि बेअंत सिंह का पोता कांग्रेस छोड़कर आ रहा है तो कोई वजह है। बिट्टू ने कहा कि मैं पंजाब के विकास के लिए काम करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: अमृतसर से दिल्ली जा रही वंदे भारत पर पथराव से टूट गए शीशे, यात्रियों में दहशत का माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।