यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Famous Street Food: पंजाब आएं ताे ये स्वादिष्ट व्यंजन चखना न भूलें, लें इन 6 फेमस डिश का स्वाद
Punjab Popular Street Food पंजाब के खानपान के लाेग दीवाने हैं। खासकर अमृतसरी कुलचे और दही भल्ले के ताे काेई जबाव ही नहीं। राज्य के 6 फेमस पंजाबी स्ट्र ...और पढ़ें

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Popular Street Food: खानपान के लिए पंजाब काफी मशहूर है। अगर आप भी यहां आना चाहते हैं ताे लजीज व्यंजन के आप मुरीद बन जाएंगे। पंजाब काे 5 दरियाओं की धरती के रूप में जाना जाता है। पंजाबी व्यंजन दुनिया भर में मशहूर है। यहां हम आपकाे राज्य के 6 फेमस पंजाबी स्ट्रीट-स्टाइल रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने घर में आराम से बना सकते हैं।
1-लस्सी

पंजाबी और लस्सी साथ-साथ चलते हैं। एक क्लासिक पंजाबी लस्सी गाढ़ी, स्वाद में ऐसी जो टेस्ट के बाद सुखदायक अहसास छोड़ देती है। बठिंडा में जग्गी की दुकान की लस्सी का स्वाद आपकाे मुरीद बना सकता है। गर्मी के माैसम में यदि ठंडी लस्सी मिल जाए ताे शरीर काे काफी संतुष्टि मिलती है। यह दुकान 70 साल से चल रही है। यहां लस्सी पीने के लिए पंजाब ही नहीं दूसरें शहराें से भी लाेग आते हैं।
2-आलू टिक्की

आलू टिक्की भी एक पंजाबी स्टाइल डिश है। यदि आपने पंजाब आकर टिक्की का स्वाद नहीं चखा ताे फिर क्या। इसे धनिये और इमली की चटनी के मिक्सचर में गरमा गरम सर्व किया जाता है। अमृतसर के हर गली माेहल्ले में रेहड़ियाें पर भी आलू टिक्की आसानी से मिल जाती है। लुधियाना की चाट टिक्की के ताे बालीवुड सितारे भी दीवाने है। खास बात यह है कि इसके लिए मालू के पत्ते उतराखड़ से मंगवा जाते हैं। अनुपम खेर, दिव्या दत्ता और श्रीदेवी भी लुधियाना की चाट का स्वाद चख चुके हैं।
3-अमृतसरी कुलचा

पंजाब आने पर यदि आपने अमृतसरी कुलचे का स्वाद नहीं चखा ताे यात्रा अधूरी है। बाहर से क्रंची, अंदर से मटमैले और बटर से भरपूर, यह रेसिपी टेस्ट बड पर एक जादुई ट्रीट है। कुलचे के साथ छाेले और प्याज की चटनी का ताे स्वाद ही बिल्कुल निराला है। बड़ी बात यह है कि यह कम कीमत पर बाजार और गली-चाैराहे पर मिल जाएंगे।
खबरें और भी
4-छाेले-भटूरे

उत्तर भारत में पंजाब के छाेले भटूरे बड़े मशहूर है। वीकेंड में आप परिवार के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं। अमृतसर, जालंधर और लुधियाना के छाेले भटूरे का स्वाद ही बिल्कुल निराला है। आपने कई रेस्टोरेंट में छोले भटूरे खाए होंगे लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ घंटों में इसे अपनी रसोई में बनाकर इसके स्वाद का मजा ले सकते हैं।
5-दही भल्ला

आलू टिक्की के साथ ही पंजाब का दही भल्ला भी काफी फेमस है। बाहरी राज्याें से आने वाले पर्यटक यदि एक बार दही भल्ले का स्वाद चख लें ताे वह यहां का व्यंजन भाने लगता है। अमृतसर का दही भल्ला ताे पूरे देश में मशहूर है। यदि आप अमृतसर आ रहे हैं ताे एक बार दही भल्ला का स्वाद जरूर चखें।
6-अमृतसरी मच्छली

पंजाब में चिकन और मटन सबसे ज्यादा पापुलर है। यहां के लाेग सबसे ज्यादा चिकन खाते हैं, लेकिन अगर आपका मच्छली खाने का मन है ताे अमृतसरी मच्छली सबसे स्पाइसी और टेस्टी है। इसके अलावा जालंधर और लुधियाना की मच्छली का स्वाद निराला है।