Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में 45°C तापमान के बाद मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और ओलावृष्टि का 'रेड अलर्ट'

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:31 AM (IST)

    पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तेज धूल भरी आंधी और भारी बारिश के साथ मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    पंजाब में 45°C तापमान के बाद मौसम का यू-टर्न (फोटो: जागरण)

    पंजाब में 45°C तापमान के बाद मौसम का यू-टर्न (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. पंजाब में शुक्रवार को मौसम का रेड अलर्ट।

    2. तेज धूल भरी आंधी और भारी बारिश की संभावना।

    3. कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का भी अनुमान।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें तेज गति के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है और कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

    वीरवार में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी रहा लेकिन कुछ जिलों में सुबह के समय धूल भरी आंधी चली और फिर बादल बने लेकिन दिनभर तेज धूप निकली। जिला फरीदकोट सबसे अधिक गर्म रहा। जहां दिन का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    इसके बाद बठिंडा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का का तापमान 43 डिग्री सेल्सिय, लुधियाना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    चौबीस घंंटे में राज्य का औसतन तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य के नजदीक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार मौसम का रेड और शनिवार आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    रेड अलर्ट में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने, 70-80 किमी की तेज रफ्तार के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं पंजाब के कुछ हिस्सों में तेज वर्षा की भी संभावना है और कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।