Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में आज से तीन दिन तक ड्राई रहेगा मौसम, 11 मई से बारिश बनेगी आफत; यलो अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 08 May 2026 07:01 AM (IST)

    पंजाब में शुक्रवार से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 11 से 13 मई तक धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    पंजाब में आज से तीन दिन तक ड्राई रहेगा मौसम (जागरण फाइल)

    पंजाब में आज से तीन दिन तक ड्राई रहेगा मौसम (जागरण फाइल)

    HighLights

    1. पंजाब में शुक्रवार से तीन दिन शुष्क मौसम रहेगा।

    2. 11 से 13 मई तक धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट।

    3. फरीदकोट में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में शुक्रवार से मौसम ड्राई बना रहेगा। आगामी तीन दिन मौसम को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वीरवार अधिकतर जिलों में दिन में धूप खिली। कुछ जिलों में धूप के साथ बीच बीच में धूल भरी आंधी भी जारी रही।

    जिला फरीदकोट में दिन का तापमान सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बठिंडा का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    तेज हवाएं करेंगी परेशान

    चौबीस घंटे में दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार तीन दिन मौसम ड्राईबना रहेगा जबकि 11 मई से दोबारा मौसम बदलेगा। 11 स 13 मई तक मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें 40-50 किमी गति के साथ धूल भरी आंधी चलने और गरज चमक कर छींटे पड़ने की संभावना है।

    12 मई तक अलर्ट जारी

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मौसम ड्राई रहेगा और दोबारा 10 से 12 मई तक मौसम का येलो अलर्ट रहेगा। हिमाचल में चार दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। सात से नौ मई तक वर्षा, ओलावृष्टि व आंधी से राहत मिलने की आस है।

     
     

    खबरें और भी