Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, फरीदकोट-बठिंडा रहे सबसे गर्म; कई जिलों में तापमान 33 डिग्री पार

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    मार्च के पहले सप्ताह में ही पंजाब में गर्मी बढ़ गई है। बठिंडा और फरीदकोट में दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्र ...और पढ़ें

    Punjab Weather: मार्च की शुरुआत में ही पंजाब में बढ़ी गर्मी। फाइल फोटो

    Punjab Weather: मार्च की शुरुआत में ही पंजाब में बढ़ी गर्मी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मार्च के पहले सप्ताह में ही पंजाब में बढ़ी गर्मी।

    2. बठिंडा, फरीदकोट में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

    3. अगले दिनों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मार्च के पहले सप्ताह में ही मौसम का मिजाज गर्म हो गया है। शनिवार को पंजाब के दो जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा व फरीदकोट पंजाब में सबसे ज्यादा गर्म रहे। दोनों जिलों में दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक था। बठिंडा कीरात भी गर्म रही। यहां तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि फरीदकोट में रात का तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। उधर, फिरोजपुर में भी दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक

    दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। दूसरी तरफ लुधियाना में लुधियाना में दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री व रात का तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं अमृतसर में भी दिन का तापमान 32.6 डिग्री व रात का तापमान 16.9 डिग्री रहा।

    दिन का तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री वरात का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा था। इसीतरह पटियाला में दिन का तापमान 31.8 डिग्री व रात का तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    फरवरी के बाद मार्च में भी तापमान लगातार बढ़ रहे

    दिन का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उधर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की हैड डा. पवनीत किंगरा के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने के चलते फरवरी के बाद मार्च में भी तापमान लगातार बढ़ रहे हैं।

    अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकतीहै। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय गर्मी का असर थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचे और पर्याप्त पानी पीने पीएं।