Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: मॉनसून के सक्रिय होते ही तीन जिलों में भारी वर्षा, अगले सात दिन भारी बारिश के आसार; अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:33 AM (IST)

    पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे रूपनगर और पठानकोट सहित कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के औसत अधिकतम तापमान ...और पढ़ें

    Punjab Weather: मॉनसून के सक्रिय होते ही तीन जिलों में भारी वर्षा। फाइल फोटो

    Punjab Weather: मॉनसून के सक्रिय होते ही तीन जिलों में भारी वर्षा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. रूपनगर में सर्वाधिक 81.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    2. पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट।

    3. मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार मध्यरात्रि के बाद से मंगलवार सुबह तक पंजाब के कई जिलों में भारी वर्षा हुई। रूपनगर में सबसे अधिक 81.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    इसके बाद पठानकोट में 77.5 मिमी, चंडीगढ़ शहर में 58.6 मिमी, मोहाली में 28.5 मिमी, बठिंडा में 20 मिमी, अमृतसर में 3.5 मिमी, एसबीएस नगर में 15.2 मिमी, लुधियाना में 13.6 मिमी, होशियारपुर में 4.8 मिमी, जालंधर में 3.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। पंजाब में एक जून से 28 जुलाई तक 132.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य वर्षा 199.4 मिलीमीटर है।

    अभी भी सामान्य से 34 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में सोमवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में रिकॉर्ड हुआ।

    तापमान में भारी गिरावट

    विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम था। पटियाला में दिन का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां भी दिन का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस कम था। मोहाली व एसबीएस नगर में दिन का तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम था।

    खबरें और भी

    इन जिलों में सीजन में पहलीबार दिन का तामपान इतना नीचे आया है। उधर लुधियाना में 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं गुरदासपुर, होशियारपुर व रूपनगर में दिन का तामपान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

     30 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन अगस्त तक राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि 30 जुलाई से 3 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।