Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून का जोर, 30-31 जुलाई को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में मानसून सक्रिय होने से बुधवार को कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई, जिसमें गुरदासपुर में सर्वाधिक 49.8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30 व 31 जुला ...और पढ़ें
-1785347843726_m.webp)
Punjab Weather: पंजाब में मॉनसून का जोर। फाइल फोटो
HighLights
पंजाब के कई जिलों में बुधवार को हुई वर्षा।
गुरदासपुर में सर्वाधिक 49.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
30-31 जुलाई को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। मॉनसून के सक्रिय होने से बुधवार को भी पंजाब के कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, पूरे पंजाब में वर्षा हाेने की जगह कुछ जिलों में ही हो रही है। मंगलवार रात्रि से लेकर बुधवार सुबह तक राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जिसमें सबसे अधिक 49.8 मिमी बारिश गुरदासपुर में रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा बठिंडा में 46.0 मिमी, चंडीगढ़ में 45.6 मिमी, मोहाली में 45.5 मिमी, पटियाला में 28.5 मिमी, फरीदकोट में 23.0 मिमी, बठिंडा में 20.0 मिमी, अमृतसर में 19.5 मिमी, एसबीएस नगर में 15.3 मिमी, पठानकोट में 8.5 मिमी, लुधियाना में 2.0 मिमी और फिरोजपुर, कपूरथला, तरनतारन और फाजिल्का समेत कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की तुलना में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, जबकि औसत न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिर से 30 व 31 जुलाई को कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। जबकि एक से चार अगस्त तक हिमाचल के साथ लगते जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।