विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dense Fog in Punjab: सफेद चादर में लिपटा गोल्डन टेंपल, धुंध से अभी नहीं मिलेगी राहत; जानें आज कैसा रहेगा राज्य में मौसम का हाल

Published: Thu, 28 Dec 2023 08:43 AM (IST)

Punjab Weather Update हरियाणा और पंजाब कोहरे की मार झेल रहे हैं। कई जिलों में कोहरे की चादर लिपटी हुई ...और पढ़ें

सफेद चादर में लिपटा गोल्डन टेंपल, धुंध से अभी नहीं मिलेगी राहत
सफेद चादर में लिपटा गोल्डन टेंपल, धुंध से अभी नहीं मिलेगी राहत

HighLights

  1. पंजाब में कोहरे की मार, सफेद चादर में लिपटा गोल्डन टेंपल
  2. अभी दो दिन धुंध से नहीं मिलेगी राहत
  3. पंजाब में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, हरियाणा और पंजाब कोहरे की मार झेल रहे हैं। कई जिलों में कोहरे की चादर लिपटी हुई है। वहीं, अमृतसर का गोल्डन टेंपल भी सफेद चादर में लिपटा रहा। वहां भी दृश्यता बहुत कम रही। 

यह कोहरा हादसों का कारण बन रहा है तो वहीं, यातायात को भी प्रभावित कर रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार सुबह से ही ठंड के बीच घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

दिन में हल्की धूप निकली व शाम ढलते ही फिर धुंध छा गई। कई जगह दृश्यता शून्य रही। अभी धुंध और दो दिन रह सकती है। मौसम विभाग ने वीरवार को भी घना कोहरा पड़ने का रेड अलर्ट (Fog Alert in Punjab)  जारी किया है। हवा में नमी सौ प्रतिशत होने से धुंध में ओस वर्षा की तरह गिर रही थी।

कई जगह ओस जम भी गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा व गुरदासपुर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) गिरने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।

धुंध के कारण पड़ रही ओस

मौसम विभााग के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किए गए।

यह लगातार दूसरा दिन है, जब शहर में घनी धुंध पड़ी। धुंध के दौरान हवा में नमी बढ़ने के चलते धुंध के बीच औस वर्षा की तरह गिर रही थी।

आज भी कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा पंजाब

उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो वीरवार को शहर में धुंध बहुत ज्यादा रहेगी। इसे लेकर विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को वाहन धीमी गति और एक निश्चित दूरी के बीच चलाने के लिए कहा है।

हालांकि 30 दिसंबर से धुंध में कमी आएगी। लेकिन ठंड के बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तामपान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वीरवार को मौसम सूखा रहेगा. लेकिन शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बादल छाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में धुंध की चादर: शून्य रही विजिबिलिटी, ठंड भी दिखा रही असर; कोहरे का रेड अलर्ट जारी

फ्लाइटें व ट्रेनें घंटों रहीं लेट

धुंध में दृष्यता शून्य होने से अमृतसर एयरपोर्ट से अधिकांश फ्लाइट देरी से रवाना की गईं। सुबह 4:10 बजे दोहा जाने वाले कतर एयरवेज की फ्लाइट 10:19 बजे गई। सुबह 6:05 बजे जाने वाली दिल्ली की फ्लाइट 12:13 बजे रवाना की गई। ट्रेनों का आवगमन भी बुरी तरह प्रभावित रहा।

धुंध ने दो लोगों की जान ले ली। तरनतारन में गहरी धुंध में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े टिप्पर के पीछे बस टकरा गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई व 27 यात्री घायल हैं। होशियारपुर में शादी से लौट रहे परिवार की कार दीवार से टकरा गई। इसमें चालक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: कोहरे की चादर में लिपटा पंजाब, बादल छाने से बढ़ी ठिठुरन; इस दिन बारिश होने से और बढ़ेगी ठंड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।