यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: रात में दिसंबर जैसी ठंड, बारिश ने लुढ़काया पारा; जानें अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम
Punjab Weather Today हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलाव का असर पंजाब में दिख रहा है। यहां रात का तापमान दिसंबर जैसे गिरने लगा है। वहीं प्रदेश में अगले पा ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब के कई स्थानों में रात में दिसंबर जैसी ठंड
- नवांशहर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंचा
- आज कई जगह हल्की बारिश की संभावना है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलाव का असर पंजाब में दिख रहा है। यहां रात का तापमान दिसंबर जैसे गिरने लगा है। मंगलवार को पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
पंजाब के कई स्थानों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी पंजाब का मौसम ठंडा ही रहेगा क्योंकि प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी के अनुसार पंजाब में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान हल्की-फुल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
ठंडी होने लगीं रातें
वहीं, प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई वर्षा के बाद मौसम बदल गया है। रातें अब ठंडी होने लग गई हैं, वहीं दिन में भी तापमान गिरने लगा है। सोमवार को पठानकोट, रोपड़ व एसबीएस नगर में न्यूनतम तामपान सबसे कम रहा।

कहां कितना रहा तापमान
रोपड़ में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 14.6 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 14.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: बढ़ने वाली है ठंड! दिन में भी होगा सर्दी का अहसास; अगले पांच दिन तक पंजाब में ऐसा रहेगा मौसम
30 अक्टूबर तक पंजाब में ड्राई रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब में 30 अक्टूबर तक मौसम ड्राई रहेगा। हालांकि इस दौरान हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में भी असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल के साथ लगते जिलों में 29 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में पंजाब के कई जिलों में वर्षा की संभावना हैं।