यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: पंजाब में होने लगा ठंडक का अहसास, सुबह-शाम के तापमान में आई गिरावट
पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को धूप निकली जिससे मौसम पूरी तरह से साफ रहा। रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह-शाम ठंडक का अहसास होना शुरू हो ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को धूप निकली जिससे मौसम पूरी तरह से साफ रहा। रात के तापमान में गिरावट होने से सुबह-शाम ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में धूप निकलने से दिन का तापमान चौबीस घंटों में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
लुधियाना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें मंगलवार के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
अमृतसर में भी गिरा तापमान
अमृतसर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 15.5, पठानकोट का 12.5 और गुरदासपुर का 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह-शाम और ठंडक का अहसास होगा।