Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Today: पंजाब में मिलेगी गर्मी से राहत, लुढ़केगा तापमान... कल के लिए तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 03 May 2024 08:19 AM (IST)

    पंजाब के कुछ हिस्सों में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ (Punjab Weather Update Today) से सक्रिय होने जा रहा है। इस कारण मौसम बदलने की संभावना है। बारिश से ...और पढ़ें

    Punjab Weather Today: पंजाब में मिलेगी गर्मी से राहत, लुढ़केगा तापमान
    Punjab Weather Today: पंजाब में मिलेगी गर्मी से राहत, लुढ़केगा तापमान

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ से सक्रिय होने जा रहा है। इस कारण मौसम बदलने की संभावना है। हालांकि, इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी प्रदेश के कुछ-कुछ हिस्सों में तेज हवा चल सकती है या फिर कही-कहीं वर्षा हो सकती है।

    अमृतसर में 34.9 डिग्री पहुंचा तापमान

    वीरवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तेज धूप निकली। फरीदकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 35.6, पठानकोट का 34.3, अमृतसर का 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) की मौसम विभाग प्रमुख डॉ. पीके किंगरा ने कहा कि चार मई से मौसम बदल सकता है। राज्य के कुछ-कुछ हिस्सों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।

    जालंधर में कैसा रहेगा मौसम

    जालंधर दो दिन निरंतर वर्षा के बाद से आगे के दो दिन मौसम साफ रहने की वजह से अब तापमान में वृद्धि होने लग पड़ी है। वीरवार के दिन भर मौसम साफ रहा और अधिकतम तापमान बढ़कर 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक आया है।

    अगर 24 घंटों के अंतराल की बात करें तो अधिकतम में लगभग 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं, जबकि शनिवार को मौसम का हाल बिगड़ेगा।

    जिसके तहत तेज हवाओं के साथ-साथ थंडर शावर, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जो सही साबित हुआ तो तापमान में एक बार फिर से गिरावट आ सकता है। यहीं नहीं उसके बाद तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Updates: पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का येलो अलर्ट, गेहूं किसानों की बढ़ी टेंशन

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Eelection 2024: बसपा ने अमृतसर और खडूर साहिब लोकसभा सीट पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला टिकट