Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: उफ्फ ये गर्मी! लुधियाना में मई के पहले हफ्ते में टूटा 13 वर्ष का रिकॉर्ड, तापमान 43 डिग्री पार

    Updated: Wed, 08 May 2024 07:54 AM (GMT+05:30)

    Punjab Weather Update पंजाब में इन दिनों गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। लुधियाना में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। मई माह में तापमान में इतनी बढ ...और पढ़ें

    Punjab Weather Update: उफ्फ ये गर्मी! लुधियाना में मई के पहले हफ्ते में टूटा 13 वर्ष का रिकॉर्ड
    Punjab Weather Update: उफ्फ ये गर्मी! लुधियाना में मई के पहले हफ्ते में टूटा 13 वर्ष का रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पिछले चार दिन से पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पिछले 13 वर्ष में पहली बार मई के पहले हफ्ते में ही लुधियाना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा है।

    लुधियाना में तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस

    मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से 2023 के दौरान 43 डिग्री से अधिक तापमान 15 मई के बाद ही रहा है। 2019 में 19 मई को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, 2014 में 30 मई को 43.5 डिग्री, 2021 में 28 मई को 43.1 डिग्री व 2023 में 23 मई को 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अमृतसर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

    गुरदासपुर, रोपड़ व पटियाला में तापमान 40 डिग्री व नवांशहर में 39.5 डिग्री रहा। वहीं हिमाचल में भी गर्मी बढ़ गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    आठ-नौ मई को पड़ेगी भीषण गर्मी

    दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार आठ व नौ मई को कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    दिनांक 10 मई शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। 11 व 12 मई को कई जिलों में छींटे पड़ने व हल्की वर्षा की संभावना है। वरिष्ठ विज्ञानी डा. केके गिल ने कहा कि गर्मी से सब्जी व बागवानी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab Weather Today: पंजाब में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, 43 डिग्री पहुंचा तापमान; लू के थपेड़ों से हाल बेहाल

    खबरें और भी