Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब, अब रात में भी चलेगी लू; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    Updated: Thu, 23 May 2024 08:31 AM (IST)

    पंजाब में लू के चलते लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग (Punjab Weather Update) ने लू को लेकर रेड अलर्ट जार ...और पढ़ें

    Punjab Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब, अब रात में भी चलेगी लू;
    Punjab Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में पंजाब, अब रात में भी चलेगी लू;

    HighLights

    1. पंजाब में चल रही लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है
    2. दिन में बठिंडा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा
    3. छह जिलों में रात का तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा

    जागरण टीम, लुधियाना। Punjab Weather Update: पिछले एक सप्ताह से पंजाब में चल रही लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अब रात में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह जिलों में रात का तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    चंडीगढ़ व मोहाली में रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बठिंडा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह लगातार चौथा दिन है, जब बठिंडा का तापमान सबसे अधिक रहा।

    लू को लेकर चेतावनी जारी

    वहीं, लुधियाना व पठानकोट में अधिकतम तापमान 44.4 व 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। पंजाब में कई जगहों पर ऊषण रात्रि की संभावना है। इसका अर्थ यह है कि रात में सामान्य से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। रात का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है।

    हरियाणा भी गर्मी की चपेट में

    कई जिलों में दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। उधर, कृषि माहिरों के अनुसार अगर रात का तापमान लगातार सामान्य से अधिक रहा, तो यह फसलों के लिए काफी नुकसानदाय साबित होगा। वहीं, राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा में हिसार सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jalandhar News: पूर्व सीएम चन्नी के लिए सिद्धू मूसेवाला के पिता ने मांगे वोट, सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप