Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Weather Update: आज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ेगी लोगों की मुश्किल, आंधी का भी अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 08:02 AM (IST)

    Punjab Weather Update पंजाब में मौसम के हालात अभी भी उचित नहीं बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज के लिए आंधी वर्षा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    Punjab Weather Update: आज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ेगी लोगों की मुश्किल
    Punjab Weather Update: आज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ेगी लोगों की मुश्किल

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
    2. रविवार को भी तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना है

    जागरण टीम, लुधियाना। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार को आंधी, वर्षा व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना है। हिमाचल में हिमपात हुआ। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हिमपात के बीच श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर भारी हिमस्खलन हुआ। दो वाहन बर्फ में दब गए। इनमें सात लोग थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    शुक्रवार कैसा रहा मौसम

    शुक्रवार को पटियाला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। चंडीगढ़ व एसबीएस नगर में तापमान 34 डिग्री रहा। अन्य जिलों में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं हिमाचल में चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

    अटल टनल रोहतांग और पर्यटन स्थल सिस्सू में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत कश्मीर के अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हुआ। श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर हंग में हिमस्खलन दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। पहाड़ी से बर्फ का विशाल तोंदा (बर्फ का बड़ा हिस्सा) खिसकने लगा। दो वाहन बर्फ में दब गए। लोगों को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़ पड़े। कुछ देर में सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी स्थानीय नागरिक थे।

    हिमाचल में 168 सड़कें अभी भी बंद

    हिमाचल (Himachal Weather Update) में भी आज ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि कुल्लू के सेओबाग में 7.7 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अभी भी तीन एनएच सहित 168 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी