Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम, आज और कल भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    पंजाब के कुछ हिस्सों में आज और 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम। फोटो जागरण

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पंजाब में आज और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट।

    2. अमृतसर में 185 एमएम सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    3. राज्य के औसत तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कुछ हिस्सों में बुधवार भारी से भारी वर्षा की संभावना है। इसे लेकर मौसम का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले मंगलवार भी भारी से भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

    इस दिन पंजाब के कुछ जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जिलों में वर्षा भी हुई। पिछले चौबीस घंटों की बात करें तो अमृतसर में सबसे अधिक 185 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। इसके बाद जिला पठानकोट में 77.5 एमएम, जिला पटियाला में 1 एमएम, जिला फिरोजपुर में 0.5 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।

    जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद फिरोजपुर का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, कपूरथला का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार भी मौसम को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। 23 जुलाई को मौसम का आरेंज अलर्ट रहेगा जिसमें भारी वर्षा की संभावना है।

    खबरें और भी