Punjab Weather: पंजाब में तेजी से बदला मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी; ओलावृष्टि और तेज हवा की संभावना
पंजाब के कुछ हिस्सों में वीरवार और शुक्रवार के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा ...और पढ़ें
-1773850233237_m.webp)
Punjab Weather: पंजाब में तेजी से बदला मौसम। फोटो जागरण
HighLights
पंजाब में वीरवार-शुक्रवार के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट।
ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं संभव।
राज्य का औसत तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कुछ हिस्सों में वीरवार और शुक्रवार मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इससे पहले वीरवार भी विभिन्न जिलों में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं वर्षा भी हुई।
पिछले चौबीस घंटे में जिला पठानकोट में 4.5 एमएम वर्षा, अमृतसर में 0.5 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। जिला पटियाला में दिन का तापमान सबसे अधि 27.7 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तापमान में गिरावट
चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है जोकि सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 19 और 20मार्च को मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसमें 40-50 किमी की गति के सात हवाएं चल सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। कहीं कहीं धूल भरी हवाएं बी चल सकती है।