Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में फिर बदला मौसम, जालंधर में छाए घने बादल; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:51 AM (IST)

    पंजाब में 3 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 4 और 5 मई को आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में होगी झमाझम बारिश। फोटो जागरण

    Punjab Weather: पंजाब में होगी झमाझम बारिश। फोटो जागरण

    HighLights

    1. 4-5 मई को पंजाब में आंधी, वर्षा, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

    2. 3 मई से सक्रिय होगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी वर्षा।

    3. किसानों व आम लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी, तापमान गिरेगा।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में रविवार सुबह छह बजे तेज हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई है, बिलकुल अंधेरा हो गया है, पिछले आधे घंटे से, अभी तेज बारिश हो रही है।

    जालंधर में भी आसमान में छाए घने बादल तथा तेज हवाओं के बाद तेज वर्षा हो रही है। रूपनगर में धूल भरी आंधी आ गई है। आसमान में काले बादल छाए हैं। दिन में रात का आभास हो रहा है। बूंदाबादी शुरू हो चुकी है।

    weather

    तीन मई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में चार व पांच मई को आंधी वर्षा के साथ साथ ओलावृष्टि को लेकर मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

    शनिवार को जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते पंजाब पंजाब व चंडीगढ़ में गरज चमक के साथ वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

    विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन मई को अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे व तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जबकि चार व पांच मई को ज्यादातर जगहों पर 40 से पचास किलोमीटर प्रति घंटे, कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

    ओलावृष्टि के दौरान घर से न निकलें बाहर

    विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी है।

    खबरें और भी

    जिसमें गरज चमक, ओलावृष्टि के दौरान घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपने कृषि कार्य फिलहाल स्थगित कर रखें और फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

    गेहूं और अन्य खड़ी फसलों को तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बचाने के लिए उचित प्रबंध करने को कहा गया है। इसके अलावा आंधी वर्षा की संभावना को देखते हुए सिंचाई व कीटनाशकों का छिड़काव न करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ शनिवार को पंजाब के कई जिलों में मौसम गर्म रहा। जबकि कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत रही।

    लुधियाना में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

    विभाग के अनुसार बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा फाजिल्का में 39.5 डिग्री, फरीदकोट में 39.0 डिग्री और लुधियाना में 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    वहीं अमृतसर में 37.1 डिग्री, पटियाला में 37.5 डिग्री और चंडीगढ़ में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।