यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather : पंजाब के कई शहरों में पांच दिनों तक मौसम रहेगा सूखा, इसके बाद हो सकती हल्की वर्षा
Punjab Weather आगामी एक सप्ताह तक राज्य भर में अधिकतम तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार आने वाले प ...और पढ़ें

लुधियाना,जागरण संवाददाता। आगामी एक सप्ताह तक राज्य भर में अधिकतम तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुमान अनुसार आने वाले पांच दिनों में मौसम सूखा बना रहेगा और धूप निकली रहेगी। इसके बाद राज्य भर में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
वहीं वीरवार अधिकांश जगहों पर तेज धूप निकली। गर्मी और उमस दोनों ने ही परेशान किए रखा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि होशियारपुर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिला अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वर्षा के आसार नहीं है। कुछ दिनों तक इसी तरह से धूप निकलेगी और गर्मी रहेगी।