Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में दो दिनों तक मौसम का यलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ जारी रहेगी धूल भरी आंधी

    Updated: Tue, 05 May 2026 07:00 AM (IST)

    पंजाब में मंगलवार और बुधवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। राज्य के विभिन्न ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में दो दिनों तक मौसम का यलो अलर्ट। फोटो जागरण

    Punjab Weather: पंजाब में दो दिनों तक मौसम का यलो अलर्ट। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पंजाब में मंगलवार-बुधवार के लिए मौसम का येलो अलर्ट।

    2. गरज-चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना।

    3. राज्य में औसत तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब भर में मंगलवार और बुधवार मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ने की संभावना है और धूल भरी आंधी भी जारी रहेगी। सोमवार विभिन्न जिलों में धूप भी निकली और साथ में दिन में भी धूल भरी आंधी जारी रही।

    सोमवार जिला बठिंडा में दिन का तापमान सबसे अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद फरीदकोट का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और जिला लुधियाना का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है जोकि सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 5 और 6 मई मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी गति के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना हैवहीं कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।