पंजाबी सिंगर जस्सी गिल की माता का कैंसर से निधन, दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम
पंजाबी गायक जस्सी गिल की माता रविंदर कौर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। ...और पढ़ें

पंजाबी सिंगर जस्सी गिल। फाइल फोटो
HighLights
जस्सी गिल की माता रविंदर कौर का सोमवार को निधन।
वह दिल्ली के अस्पताल में कैंसर से जूझ रही थीं।
अंतिम संस्कार मंगलवार को पैतृक गांव जंडाली में।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाबी गायक जस्सी गिल की माता रविंदर कौर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविंदर कौर कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव जंडाली में मंगलवार सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने भी रविंदर कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।