यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Republic Day 2024: पंजाब के CM मान ने फहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को याद कर दी सलामी; जवानों ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Republic Day 2024 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में ध्वजारोहण किया। इसके बाद पंजाब की जनता को संबोधित भी किया। हीं पटियाला में भी राज् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Republic Day 2024: 75वां गणतंत्र दिवस को लेकर आज पूरे देश में देशभक्ति का माहौल है। पंजाब में भी लोगों में 26 जनवरी को लेकर खासा उत्साह है। अलग-अलग जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में ध्वजारोहण किया। इसके बाद पंजाब की जनता को संबोधित भी किया।
पटियाला में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
वहीं पटियाला में भी राज्य स्तरीज कार्यक्रम समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर सलामी दी। वहीं जालंधर के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: चंडीगढ़ में At Home समारोह को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आम जनता से की ये अपील

अटारी बॉर्डर पर जवानों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर भी अलग माहौल देखने को मिलता है। सीमा पर तिरंगा फहराकर जवानों ने मुंह मीठा करके एक-दूसरे को बधाई दी। डीआईजी संजय गौड़ ने अटारी बॉर्डर पर पहुंचकर जवानों को इस शुभ अवसर की बधाई दी। जवानों को मिठाइयों व फलों का टोकरा दिया गया।
.jpeg)
तरनतारन में डीसी ने किया ध्वजारोहण
पंजाब के तरतारन में डीसी संदीप कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ ही देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले बलिदानियों को भी याद किया।
अमृतसर में अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा
गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित समागम में मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मंत्री ने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

इस मौके पर पंजाब पुलिस के जवान, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड के जवान और स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की कल्याण के लिए कई योजनाएं बना रही हैl जल्दी इन योजनाओं को सरकार जमीनी स्तर पर लागू भी करेगी।
खबरें और भी

फिरोजपुर में गुरमीत सिंह मीत हेयर ने फहराया तिरंगा
फिरोजपुर में पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ध्वज लहराया। चमकौर सिंह निवासी गांव कोट करोड़ कलां ने केबिनेट मंत्री से कहा कि हमें मिठाई के डिब्बे की नहीं सम्मान की जरूरत है। उन्होंने मंत्री से कहा की कुर्सियों पर बैठाकर ही लोई ओढ़ाकर मंत्री के साथ फोटो खिंचवा दी जाती है।