Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटी को देखते ही छलक पड़े संजीव अरोड़ा के आंसू, VIDEO देख हर कोई हो गया भावुक

    Updated: Mon, 18 May 2026 10:28 PM (IST)

    पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट में न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जहां उनकी बेटी केतकी से भावुक मुलाकात हुई। ...और पढ़ें

    कोर्ट परिसर में हुई बेटी से मुलाकात (सौ- सोशल मीडिया)

    कोर्ट परिसर में हुई बेटी से मुलाकात (सौ- सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम कोर्ट में न्यायिक हिरासत

    2. बेटी केतकी से भावुक मुलाकात,

    3. लुधियाना, पंजाब में घटना पर गरमाई चर्चा

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। ईडी की कार्रवाई के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। कानूनी कार्रवाई के बीच कोर्ट परिसर में उस समय बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब उनकी बेटी केतकी अरोड़ा पिता से मिलने पहुंचीं।

    पिता को सामने देखते ही केतकी खुद को संभाल नहीं पाईं और गले लगकर रो पड़ीं। बेटी को इस हालत में देखकर संजीव अरोड़ा की आंखें भी नम हो गईं। कुछ ही क्षणों में कोर्ट परिसर का माहौल भावुक हो उठा।

    वहां मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर द्रवित नजर आए। पिता-पुत्री के इस मिलन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दिनभर चर्चा का केंद्र बना रहा। वीडियो सामने आने के बाद लुधियाना समेत पंजाब के विभिन्न औद्योगिक और कारोबारी वर्गों में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। कई वाट्सएप ग्रुपों में कारोबारी और उद्योगपति इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते नजर आए।

    कारोबारी वर्ग के लोगों ने संजीव अरोड़ा के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उद्योगों, व्यापार और शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा था। कुछ व्यापारियों ने कहा कि अरोड़ा ने उद्योगों को राहत दिलाने और व्यापारिक गतिविधियों को गति देने के लिए कई अहम पहल की थीं। हालांकि, कुछ लोग पूरे मामले में जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचते दिखे।

    खबरें और भी

    राजनीतिक हलकों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कई लोगों ने इसे राजनीतिक नजरिये से भी देखा, जबकि अन्य का कहना था कि मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल, कानूनी कार्रवाई से इतर कोर्ट परिसर में बेटी और पिता के बीच भावनाओं से भरा यह मिलन इंटरनेट मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।