विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में हैंडब्रेक लगने से दिल्ली हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 लोग बाल-बाल बचे

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

लुधियाना में दिल्ली हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलट गई, जिसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।

लुधियाना में पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार यात्रियों की जान बची।

लुधियाना में पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चार यात्रियों की जान बची।

HighLights

  1. दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी।

  2. वाहन में सवार चार लोग सुरक्षित बचे।

  3. हैंडब्रेक लगने से बिगड़ा संतुलन, हुआ हादसा।

संवाद सूत्र, लुधियाना। दिल्ली हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक पलट गई। गाड़ी में चालक सहित तीन अन्य लोग सवार थे। सभी लोग बच गए। हालांकि, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई।

स्कॉर्पियो की गति तेज थी, तभी चालक का हाथ अचानक हैंडब्रेक पर लग गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। कंगनवाल चौकी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

चौकी इंचार्ज नवजोत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हैंडब्रेक लगने के कारण स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ा। हादसे के बाद स्कॉर्पियो की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता था कि टक्कर काफी जोरदार रही होगी, क्योंकि वाहन का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।