Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नकल कर रहा था छात्र, पकड़ा गया... कॉलेजवालों के इस काम से इतना आहत हुआ कि सातवीं मंजिल से लगा दी छलांग

    Updated: Tue, 21 May 2024 05:01 PM (IST)

    पंजाब की लुधियाना के पीसीटीई कॉलेज (Punjab News) में बी कॉम फर्स्ट ईयर का एक छात्र नकल करता पकड़ा गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा उससे लिखित में ल ...और पढ़ें

    लुधियाना के पीसीटीई कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर के छात्र ने सुसाइड कर ली
    लुधियाना के पीसीटीई कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर के छात्र ने सुसाइड कर ली

    HighLights

    1. लुधियाना में 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है
    2. जिसके बाद उससे लिखित में लिया गया कि वह नकल कर रहा था
    3. छात्र इतना आहत हुआ कि उसने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab News: लुधियाना के पीसीटीई कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पता चला है कि छात्र कॉलेज में एग्जाम के लिए आया था। इस दौरान उसे टीचर ने नकल करते हुए पकड़ लिया।

    सातवीं मंजिल से कूदा छात्र

    इसके बाद टीचर ने उसे एग्जाम नहीं देने दिया और उससे लिखित में लिया गया कि उसने नकल की है। इस घटना से आहत होकर छात्र कॉलेज बिल्डिंग में 7वीं मंजिल से कूद गया। छात्र की पहचान शमशेर सिंह ग्रेवाल के रूप में हुई है। डीएमसी अस्पताल में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

    तलाशी ली तो निकली पर्चियां

    उधर, कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. नरेश सचदेव ने बताया है कि आज सुबह साढ़े 9 बजे परीक्षा शुरू हुई थी। आज एनवायरन्मेंटल साइंस (ईवीएस) का पेपर था और शमशेर भी परीक्षा दे रहा था। इस दौरान टीचर को शक हुआ कि शमशेर कर रहा है। जब टीचर ने छात्र की तलाशी ली तो उसके ज्योमैट्री बॉक्स से पर्चियां मिलीं।

    इसके बाद टीचर शमशेर को एग्जामिनर सुपरिंटेंडेंट के पास लेकर गए। वहां छात्र से पूछताछ हुई। शमशेर ने उस दौरान खुद सुपरिंटेंडेंट को बताया कि उसने नकल की है। वह पर्चियां लेकर आया था। यह बात उसने लिख कर भी दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ludhiana Crime: दुकान पर बर्फ लेने गई नौ साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर दुकानदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार