Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशा छोड़ो- सूरमा बनो, दूसरों की जिंदगी भी बदलो; मुख्यमंत्री ने लुधियाना से शुरू की नई मुहिम

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में सूरमा मुहिम शुरू कर नशा छोड़ चुके युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने उन्हें अन्य युवाओं को नशे से दूर रहने क ...और पढ़ें

    युवाओं को सम्मानित करते हुए सीएम भगवंत मान।

    युवाओं को सम्मानित करते हुए सीएम भगवंत मान।

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री मान ने लुधियाना में 'सूरमा मुहिम' का शुभारंभ किया।

    2. नशा छोड़ चुके युवाओं को सम्मानित कर बनाया प्रेरणास्रोत।

    3. खेल सुविधाएं और रोजगार देकर नशा मुक्ति का लक्ष्य।

    गरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक नई पहल करते हुए शुक्रवार को लुधियाना के गुरुनानक देव भवन में सूरमा मुहिम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अभियान का शुभारंभ करते हुए नशा छोड़ चुके युवाओं को सम्मानित किया और उन्हें समाज में बदलाव के दूत बनने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि जो युवा खुद नशे की लत से बाहर निकल चुके हैं, वही दूसरों को इस बुराई से दूर रहने के लिए सबसे बेहतर ढंग से प्रेरित कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ चुके युवाओं को विशेष टी-शर्ट और 'सूरमा' लिखी अंगूठी भेंट कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये युवा अब समाज में रोल मॉडल बनेंगे और नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को नई जिंदगी की राह दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि सुधार का अवसर दिया जाए तो कोई भी व्यक्ति अपनी जिंदगी बदल सकता है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में बम फेंकने वाला अरेस्ट, 5000 लेकर क्लीनिक पर किया धमाका; विदेशी नंबर से मिला था निर्देश

    सकारात्मक माहौल तैयार करने की कोशिश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल कानून बनाकर या पाबंदियां लगाकर नशे की समस्या का समाधान नहीं कर सकती। इसके लिए युवाओं को सकारात्मक वातावरण, खेल सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां युवाओं का रुझान खेल, शिक्षा और रोजगार की ओर बढ़े।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही 3100 खेल मैदान और 300 व्यायामशालाएं तैयार की जाएंगी। इन सुविधाओं का लाभ विशेष रूप से नशा छोड़ चुके युवाओं को भी मिलेगा, ताकि वे खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रख सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ऐसे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी सरकार पूरा सहयोग करेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    यह भी पढ़ें- पंजाब: सिखों को 'जून 1984' दोहराने की धमकी पर अकाल तख्त सख्त, उत्तराखंड सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    खुशहाल व रंगला बनेगा पंजाब

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को फिर से खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

    अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में आधारभूत सुविधाओं के मामले में पंजाब के सरकारी स्कूल देश में 27वें स्थान पर थे, लेकिन तीन वर्षों में सुधार के बाद वर्ष 2026 में राज्य पहले स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब अब देश में अग्रणी राज्य बन चुका है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल नशा मुक्त पंजाब बनाना नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में राज्य को देश में अग्रणी स्थान पर पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा मुक्त पंजाब अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज को इस बुराई से मुक्त बनाने में सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की पिटाई, वीडियो वायरल होते ही अकादमी संचालक पर केस दर्ज