Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापामारी करने पहुंची टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 10:58 PM (IST)

    लुधियाना के मोती नगर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा मारने गई खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम पर हमला हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 14 गैस सिलेंडर बर ...और पढ़ें

    अवैध गैस रिफिलिंग पर छापामारी करने पहुंची टीम पर हमला।

    अवैध गैस रिफिलिंग पर छापामारी करने पहुंची टीम पर हमला।

    HighLights

    1. मोती नगर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा

    2. खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम पर हमला हुआ

    3. एक आरोपी गिरफ्तार, 14 सिलेंडर बरामद किए गए

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। मोती नगर इलाके में घरेलू और औद्योगिक गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस ट्रांसफर करने के मामले में एक दुकान में कार्रवाई करने पहुंची फूड सप्लाई विभाग की टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है।

    थाना मोती नगर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। सहायक फूड सप्लाई विभाग दफ्तर कारपोरेशन जोन-डी, सराभा नगर के अधिकारी नितिन कालिया ने बताया कि 17 जुलाई को विभाग को मोती नगर इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना मिली थी।

    इसके बाद निरीक्षक मनिंदर पाल सिंह खुराना, जतिंदर कपिल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान टीम ने चंदन साहनी की दुकान में घरेलू और औद्योगिक गैस सिलेंडर, प्लास्टिक पाइप और गैस ट्रांसफर करने वाला नोजल बरामद किया।

    शिकायत के अनुसार जब विभागीय टीम सिलेंडरों को जब्त कर सरकारी वाहन में रख रही थी, तभी चंदन साहनी, शेखर साहनी, कामरेड अंसारी और 6-7 अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

    आरोप है कि उन्होंने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ धक्का-मुक्की की, सरकारी वाहन पर हमला किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार करके मौके से सात बड़े और सात छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए।