यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana News: ADC के आश्वासन पर 2 घंटे बाद धरना खत्म, ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने किया था Ladowal Toll Plaza जाम
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए शनिवार दोपहर 1200 लाडोवाल टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया था और इस धरने के कारण जालंधर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा ने कर्मचारियों को पक्का करने के लिए शनिवार दोपहर 12:00 लाडोवाल टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर दिया था। इस धरने के कारण जालंधर लुधियाना नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
6 किमी तक लगी वाहनों की कतारें
धरने के कारण दोनों तरफ 5 से 6 किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने लुधियाना जालंधर जाने वाले ट्रैफिक को नकोदर की तरफ डायवर्ट कर दिया। दोपहर लगभग 1:30 एडीसी हरदयाल सिंह यूनियन नेताओं से बातचीत करने के लिए पहुंचे।
उन्होंने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को को सरकार के पास पहुंचा जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया। इतना खत्म होने के बाद दोनों तरफ की यातायात को बहाल कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- छतबीड़ जू के अधिकारी अन्य चिड़ियाघर के कीपर को देंगे ट्रेनिंग, कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का होगा आयोजन