Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ, इन स्पोर्ट्स में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 11:32 AM (IST)

    लुधियाना के किला रायपुर में मिनी ओलंपिक खेलों का मुकाबला आज से शुरू हो गया है। खेलों का उद्घाटन विधायक जीवन सिंह संगोवाल और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहन ...और पढ़ें

    लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ
    लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ

    HighLights

    1. लुधियाना में मिनी ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ
    2. तीन दिवसीय खेल में विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम
    3. विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने किया खेलों का उद्घाटन

    जागरण संवाददाता, लुधियाना।Mini Olympic Games in Ludhiana: पंजाब में लुधियाना के किला रायपुर में मिनी ओलंपिक खेलों का मुकाबला आज से शुरू हो गया है। इसे रूरल ओलंपक खेल के नाम से भी जाना जाता है। 90 साल से हो रही किला रायपुर के मिनी ओलिंपिक खेल मुकाबले सोमवार से शुरू हो गया है। 

    विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने किया खेलों का उद्घाटन

    खेलों का उद्घाटन विधायक जीवन सिंह संगोवाल और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने किया। 12 से 14 फरवरी तक ये खेल मुकाबले होंगे। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान खेल आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। खेलों के पहले दिन हॉकी मैच (लड़के) सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ। इसके बाद हॉकी मैच (लड़कियां) होगा।

    मिनी ओलंपकि में खेले जाएंगे ये खेल

    मिनी ओलंपिक में कबड्डी (लड़कियां), 60 मीटर दौड़ (अंडर-14,17 लड़कियां), 100 मीटर दौड़ (पुरुष आयु वर्ग) होंगे। तीन दिवसीय खेल मेले में हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि खेलों में राज्य के गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय खेल आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच 30 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Punjab: कांग्रेस ने किसान आंदोलन को दी हवा, रैली में खरगे बोले- 'दिल्ली पहुंचें, कांग्रेस उनके संघर्ष में है साथ'

    पंजाबी सिंगर मिनी ओलंपिक में देंगे प्रस्तुति

    जानकारी के मुताबिक,  किला रायपुर में मिनी ओलंपिक खेलों में सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे। पंजाबी सिंगर गुरलेज अख्तर और कुलविंदर कैली गाना गाएंगे। फिर 13 फरवरी को सिंगर देबी मखसूसपुरी अपने गाने से लोगों को नचाएंगे। 14 फरवरी को सिंगर अमृत मान लोगों का मनोरंजन करेंगे। खेलों के आखिरी दिन 14 फरवरी को मंत्री अनमोल गगन मान मेले में शिरकत करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab Politics: खरगे की पहली रैली में गायब रहे नवजोत सिंह सिद्धू, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया ये ट्वीट