Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार जाने में नहीं होगी दिक्कत, अमृतसर-बरौनी वीकली समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से चलेगी; यात्रियों को मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 11:25 PM (IST)

    रेलवे ने यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक अमृतसर-बरौनी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    अमृतसर-बरौनी वीकली समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से चलेगी। फाइल फोटो

    अमृतसर-बरौनी वीकली समर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से चलेगी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन।

    2. यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

    3. अमृतसर से रविवार, बरौनी से मंगलवार को प्रस्थान।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। रेलवे ने यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ व सीट न मिलने की परेशानी को कम करने के लिए अमृतसर-बरौनी अमृतसर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। समर स्पेशल ट्रेन 04610 अमृतसर-बरौनी-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी।

    ट्रेन अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार रात 02:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस बीच ये ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

    दूसरी ओर उक्त समर स्पेशल ट्रेन नंबर 04609 बरौनी से अमृतसर के लिए 21 अप्रैल को चलेगी। यह प्रत्येक मंगलवार को बरौनी से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करके बुधवार दोपहर 13:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।