विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमले करने के मामले में दो गिरफ्तार, निहंगों ने तलवार से किए थे वार

Published: Fri, 05 Jul 2024 09:47 PM (IST)

आज सुबह लुधियाना में शिवसेना नेता पर दो निहंग सिखों ने तलवार से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में ...और पढ़ें

शिवसेना नेता पर हमला करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
शिवसेना नेता पर हमला करने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

HighLights

  1. शिवसेना नेता संदीप थापर पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
  2. आज सुबह लुधियाना में बीच सड़क पर किया था तलवार से हमला
  3. आरोपियों को आज शाम में गिरफ्तार किया गया है

जेएनएन, लुधियाना। शिवसेना के नेता और अमर शहीद वंशज संदीप थापर उर्फ गोरा थापर पर आज लुधियाना में जानलेवा हमला हुआ। थापर पर निहंगों ने तलवार से एक के बाद एक कई वार किए। जिसके बाद वह उसे घायलावस्था में छोड़कर घायल की स्कूटी लेकर फरार हो गए। अब उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आज शाम किए गए गिरफ्तार

इस मामले में फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के नजदीक लुधियाना पुलिस की ओर से जिले की पुलिस के सहयोग से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 6:30 से लेकर 7:00 तक पुलिस की यह कार्रवाई चली जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को देखकर उक्त आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सके। हालांकि, पुलिस ने पूछे जाने पर उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कहां के रहने वाले हैं और यहां क्या कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनके पास एक एक्टिवा स्कूटी भी थी।

तलवार से किया गया था हमला

शिवसेना नेता संदीप थापर पर हुए हमले पर डीसीपी लुधियाना जसकरण सिंह तेजा ने कहा कि सुबह करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया।

इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, वह अब खतरे से बाहर है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी गजिंदर सिंह की पाकिस्तान में मौत, इंडिया की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम; 42 साल पहले देश को दिए थे जख्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।