Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में जीटी रोड पर भीषण हादसा, टायर बदलते दो युवकों को ट्रक ने कुचला

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    खन्ना के पास जीटी रोड पर कार का टायर बदलते समय एक ट्रक ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

    लुधियाना में जीटी रोड पर भीषण हादसा। फाइल फोटो

    लुधियाना में जीटी रोड पर भीषण हादसा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जीटी रोड खन्ना पर ट्रक ने दो युवकों को कुचला।

    2. वैष्णो देवी जा रहे अमरदीप और विक्की की मौत।

    3. हादसे में एक बच्चा गंभीर घायल, चालक फरार।

    संवाद सहयोगी, खन्ना। खन्ना के नजदीकी गांव बीजा में जीटी रोड पर शनिवार तड़के कार का टायर बदल रहे दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ खड़ा एक आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी दर्शन को जा रहे थे। मृतक के पारिवारिक सदस्य भी उनके साथ थे और दो कारों में सवार थे। मृतकों की पहचान अमरदीप वर्मा (32) और विक्की (25) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक गाड़ी का टायर पंक्चर होने के बाद उसे बदल रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स ने बच्चे को खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    मृतक अमरदीप वर्मा की बहन मोनिका ने बताया कि उनका परिवार दो कारों में माता वैष्णो देवी दर्शन को जा रहा था। वह खुद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरी कार में थीं। हादसे के बाद एसएसएफ की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जीटी रोड से हटाकर यातायात सुचारू कराया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।