लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
खन्ना में अनाज मंडी के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1782325588872_m.webp)
लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो
HighLights
अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत।
हादसा खन्ना में अनाज मंडी के पास हुआ।
जीआरपी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, खन्ना। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि यह हादसा अनाज मंडी के पास हुआ है।
प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि व्यक्ति रेलवे लाइनें पार कर रहा था, तभी वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की उम्र लगभग 58 से 60 वर्ष के बीच लगती है। पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज भी मौके से बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेज दिया है।