Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'डूब रही थी तभी याद आया...', वृंदावन नाव हादसे में बची महिला ने बताया कैसे REEL बनी रियल लाइफ सेवर

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 10:10 PM (IST)

    राजिंदर कौर ने वृंदावन नाव हादसे में अपनी और एक युवक की जान बचाई। 15 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जिसमें उनकी सहेलियां भी शामिल थीं। डूबते समय उन्हें इंस्ट ...और पढ़ें

    रील बनी ‘लाइफलाइन’: राजिंदर कौर खुद बचीं, एक युवक की भी बचाई जान (जागरण)

    रील बनी ‘लाइफलाइन’: राजिंदर कौर खुद बचीं, एक युवक की भी बचाई जान (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    विजय मौर्य, लुधियाना। दुगरी फेस-दो निवासी राजिंदर कौर के लिए 10 अप्रैल का दिन जिंदगी और मौत के बीच की खाई बन गया। वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में जहां 15 श्रद्धालुओं की जान चली गई, वहीं राजिंदर कौर ने अद्भुत साहस और सूझबूझ से न केवल खुद को बचाया, बल्कि एक युवक की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाई।

    इस पूरी घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उनकी जिंदगी बचाने में इंस्टाग्राम पर देखी गई एक साधारण सी रील के टिप्स जीवन रक्षक मंत्र बन गए। राजिंदर कौर ने दैनिक जागरण को बताया कि वह अपनी सहेली डिंकी बंसल, मीनू बंसल और राधा अरोड़ा के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन गई थीं। स्टीमर में 37 लोग सवार थे। अचानक पुल से टक्कर के बाद नाव पलट गई और सभी लोग यमुना में जा गिरे। वह उस समय मोबाइल पर वीडियो बना रही थीं। पलक झपकते ही सब कुछ बदल गया और खुशियों का सफर चीख-पुकार में बदल गया।

    जब हर सांस भारी थी, तब याद आई ‘इंस्टाग्राम रील’

    पानी में डूबते समय घबराहट, गंदा पानी और चारों ओर अफरा-तफरी हालात बेहद भयावह थे। वह तैरना नहीं जानती थीं, लेकिन उसी वक्त इंस्टाग्राम पर देखी एक रील याद आ गई। उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और मुंह बंद कर सांस को नियंत्रित रखा। शरीर को सीधा किया और हाथों की मूवमेंट रोकी। पैरों को चलाते हुए ऊपर आने की कोशिश की। लगातार पांच बार पानी में डूबने और ऊपर आने की इस जंग में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

    आखिरकार पांचवीं बार ऊपर आने पर उन्हें बचाव दल की नाव दिखी और उन्होंने उसका कुंडा पकड़ लिया। बचाव दल ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बीच भी राजिंदर का धैर्य नहीं टूटा। एक शव को देखकर तुरंत बचाव दल को सूचना दी। एक युवक को डूबते देखा तो नाव वालों को इशारा कर उसकी जान बचवाई। इस साहस ने उन्हें सिर्फ पीड़ित नहीं, बल्कि एक रियल लाइफ हीरो बना दिया।

    खबरें और भी

    खाटू श्याम ने बचा लिया

    राजिंदर कौर इस चमत्कारिक बचाव को आस्था से जोड़ती हैं। उनका कहना है मुझे खाटू श्याम ने बचा लिया। उसी की कृपा से मैं आज जिंदा हूं। इलाज के बाद वह लुधियाना लौट आईं, जहां उनके बेटे उनका सहारा बने हुए हैं। इस हादसे ने उनसे उनकी सबसे करीबी सहेलियां छीन लीं। आज भी उनकी यादें उन्हें बेचैन कर देती हैं। हम हमेशा साथ घूमते थे…। इस बार सब खत्म हो गया कहते-कहते उनकी आंखें भर आईं।

    रील से सीखे ‘जीवन रक्षक टिप्स’

    राजिंदर कौर के अनुसार, पानी में गिरने पर ये बातें जिंदगी बचा सकती हैं। घबराएं नहीं और मुंह बंद रखें। सांस को नियंत्रित करें। शरीर को सीधा रखें। हाथों की हरकत कम रखें। पैरों को चलाते रहें।