यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Today: धुंध की चादर में लिपटा पंजाब, कोहरे से कई ट्रेनें हुई प्रभावित; चार दिन बदल जाएगा मौसम
Punjab Weather Today पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब के जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड
- कोहरे से कई ट्रेनें हुई प्रभावित
- चार दिन बदल जाएगा मौसम
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Today: पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा तापमान?
फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मोगा में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा व गुरदासपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर व पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 10.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के कई जिलों में छाई रह सकती है घनी धुंध
लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था।
धुंध की वजह से ये रेल गाड़ियां हुईं प्रभावित
सचखंड एक्सप्रेस 12715 छह घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस 11057, आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 चार घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस 20807 ढाई घंटे, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 19325, मालवा एक्सप्रेस 12919 दो घंटे, मुंबई छत्रपति टर्मिनल 11058, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22430, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 18237, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 11449 आधा घंटा देरी से पहुंची।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें- Jalandhar में कोहरे का Yellow Alert: घनी धुंध से थमी ट्रेनों की रफ्तार, रेल गाड़ियां हो रही लेट, यात्री परेशान
कोहरे का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की तरफ से अभी भी आने वाले दिनों में घनी धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ-साथ 12 दिसंबर को घने बादल छाए रहने के साथ-साथ वर्षा की संभावनाएं भी बन सकती हैं। दूसरी तरफ एक्यूआई की बात करें तो तीन बजे के बाद एक्यूआई 100 से नीचे आया, जो पहले 127 से लेकर 268 तक रह रहा था। इस हिसाब से न्यूनतम एक्यूआई 67 और एवरेज 131 रही है।