Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Updates: पंजाब में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट जारी, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार; स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गईं

    By Asha Rani Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी धुंध के साथ बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की धूप भी निकलने की संभावना है। अगले तीन दिनों के लिए मौस ...और पढ़ें

    पंजाब में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट जारी, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
    पंजाब में अगले दो दिन आरेंज अलर्ट जारी, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर में रविवार को घने कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड थी। सुबह दस बजे तक शहर के कई इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता पचास मीटर से कम रही। दोपहर तीन बजे के बाद एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन चार बजे दोबारा से कोहरा छा गया। इस दौरान शीतलहर भी चल रही थी।

    मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शहर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 साल में पहली बार 14 जनवरी को न्यूनतम व अधिकतम तापमान इतना कम रहा। सीजन में पहली बार शहर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी शहर में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलने से ठिठुरन बरकरार रहेगी।

    कोहरे व शीत लहर के बीच न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री पहुंचा

    शहर में रविवार की शुरुआत घनी धुंध और कोहरे के साथ हुई। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन दिनभर शीत लहर चलने के कारण लोग ठिठुरते रहे। शाम होते ही एक बार फिर से धुंध छाने लगी और देर रात घना कोहरा छा गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापामान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले कुछ दिन भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

    अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भी धुंध के साथ बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की धूप भी निकलने की संभावना है। अगले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सर्दियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे। सब्जियों को नुकसान नहीं, गेहूं की फसल होगी प्रभावित तापमान में गिरावट के साथ पड़ रहा कोहरा फिलहाल फसलों के लिए नुकसानदायक नहीं है।

    खबरें और भी

    कृषि अधिकारी डा. जसविंदर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लगातार कोहरा पड़ने के साथ धूप नहीं निकलती तो यह फसलों के लिए हानिकारक साबित होगी। कोहरा अधिक पड़ने पर गेहूं की फसल पीली पड़ सकती है। जिले में 1.73 लाख हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल की बिजाई हुई है। वहीं आलुओं की फसल भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल कोहरे से सब्जियों की फसल को कोई नुकसान नही है।

    यह भी पढ़ें- अगले चार दिन हल्की धुंध की संभावना, जोरों से चल रही शीतलहर; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    सचखंड एक्सप्रेस 15 घंटे लेट, डीएमयू रद

    उत्तर भारत में धुंध के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसके कारण कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। शनिवार को सचखंड एक्सप्रेस (12716) 15 घंटे लेट रही। इसके कारण लोग रेलवे स्टेशन पर परेशान दिखे। नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी (12030) तीन घंटे, गोल्डन टेंप में (12904) 45 मिनट, जननायक एक्सप्रेस (15212) 40 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस (11057) सात घंटे, दुर्गियाणा एक्सप्रेस (12357) छह घंटे, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (12459) एक घंटे लेट रही। इसके अलावा जालंधर-फिरोजपुर डीएमयू रद रही।