विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना धागा फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत; परिजनों ने हाईवे पर लगाया धरना

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:33 PM (IST)

लुधियाना की एक धागा फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह मशीन में दुपट्टा फंसने से 55 वर्षीय महिला कर्मी संजू देवी की ...और पढ़ें

लुधियाना में धागा फैक्ट्री में मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत।

लुधियाना में धागा फैक्ट्री में मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत।

HighLights

  1. लुधियाना धागा फैक्ट्री में महिला कर्मी की मौत।

  2. मशीन में दुपट्टा फंसने से हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. स्वजनों ने लापरवाही पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

संवाद सूत्र, लुधियाना। कंगनवाल इलाके की एक धागा फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे काम कर रही 55 वर्षीय महिला कर्मी संजू देवी की चलती मशीन में दुपट्टा फंसने से मौत हो गई। स्वजन ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही और सुरक्षा में अनदेखी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

मृतका के पति लाल किशवर पासवान ने बताया कि संजू देवी पिछले चार वर्षों से इसी फैक्ट्री में काम कर रही थीं। वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंची थीं, लेकिन अचानक उनका दुपट्टा मशीन में फंस गया और कुछ ही क्षणों में उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में मशीनों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और कर्मचारियों को आवश्यक सेफ्टी उपकरण भी नहीं दिए गए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्वजनन और स्थानीय लोग फैक्ट्री पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शव रखकर पांच मिनट तक धरना गया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

कंगनवाल चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। जाम हटने के बाद स्वजन ने फैक्ट्री के बाहर धरना देकर मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।