लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर युवक की हत्या; तलवार से हाथ काटकर किराना दुकान पर फेंका
लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की तलवार से हत्या कर दी और उसका हाथ काटकर किराना दुकान पर छोड़ गए।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
HighLights
बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर हमला किया।
हमलावरों ने युवक का एक हाथ काटकर अलग किया।
गंभीर घायल युवक शक्ति सिंह की अस्पताल में मौत।
संवाद सहयोगी, लुधियाना। शनिवार सुबह बदमाशों ने रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उस पर तलवार से कई वार किए और उसका एक हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कटे हुए हाथ को एक लिफाफे में डालकर इलाके की किराना दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को सौंप दिया।
उन्होंने दुकानदार से कहा कि वह इसे युवक के घर पहुंचा दे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक मकान में मारपीट हुई है।
सूचना मिलते ही थाना डाबा के एसएचओ जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों ने युवक के साथ मकान मालिक से भी मारपीट की थी। इसके बाद आरोपितों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसका हाथ काटकर अलग कर दिया।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना, बेटी की शादी के लिए मिलते हैं 51 हजार रुपये, हजारों परिवारों को मिल चुका लाभ
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा (40) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- डंकी रूट नेटवर्क पर कार्रवाई, ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला को दबोचा, जालंधर कार्यालय में हुई पेशी
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। युवक और आरोपितों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस उस किराना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जहां आरोपित कटे हुए हाथ को लिफाफे में डालकर देकर गए थे। फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।