Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: पंजाब की मंजू रानी ने एशियन खेल में जीता ब्रॉन्ज मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    चीन मे हो रही एशियन खेलों में जिले के गांव खैरा खुर्द की मंजू रानी ने 35 किलोमीटर पैदल चाल मे कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया गया है। उनकी जीत ...और पढ़ें

    मनसा की मंजू रानी ने एशियाई खेलो में जीता कांस्य का मैडल
    मनसा की मंजू रानी ने एशियाई खेलो में जीता कांस्य का मैडल

    जागरण संवाददाता,मानसा। चीन मे हो रही एशियन खेलों में जिले के गांव खैरा खुर्द की मंजू रानी ने 35 किलोमीटर पैदल चाल मे कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया गया है। उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने टवीट करके बधाई दी है।

    इससे पहले जिला मानसा के खिलाडी सुखमीत सिंह व सतनाम सिंह रोइंग मुकाबले में अपने देश के नाम मैडल करवा चुके है। बता दें कि 35 किलोमीटर पैदल चाल मुकाबले में हिस्सा लेने वाली मंजू रानी वर्ष 2015 से एथलेटिक मुकाबले में हिस्सा ले रही है। 

    इससे पहले वह हैंडबाल खेलती थी, लेकिन छठी कक्षा में उसके कोच ने उसको एथलेटिक में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और उसके बाद उसने बादल स्पोर्ट्स अकादमी में कुछ ट्रेनिंग हासिल की। कोरोना काल में समय वह दिल्ली में रहते हुए अपनी प्रैक्टिस जारी रखे हुए थीं।

    उसने सबसे पहले तीन किलोमीटर पैदल चलने के मुकाबले मे अपना खेल शुरु किया। अब वह 35 किलोमीटर पैदल मुकाबले मे हिस्सा लेकर अपने देश को मैडल दिलाया है। मंजू रानी जब दो वर्ष की ही थी तो उसकी माता का देहांत हो गया था। जिसके बाद उसके पिता जगदीश राम ने उसका पालन पोषण किया और पढ़ाई करवाई। अब वह बीएसएफ में नौकरी कर रही है । इससे पहले उसका भाई भी फौज में अपनी सेवाएं दे रहा है।  

    खबरें और भी