विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नकली कीटनाशकों और बीजों की सप्लाई करने वालों पर होगी कार्रवाई : कैप्टन

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 05:23 PM (IST)

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सफेद मक्खी के हमले के कारण नरमे की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

नकली कीटनाशकों और बीजों की सप्लाई करने वालों पर होगी कार्रवाई : कैप्टन
नकली कीटनाशकों और बीजों की सप्लाई करने वालों पर होगी कार्रवाई : कैप्टन

जेएनएन, मानसा।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को मानसा में सफेद मक्खी के हमले से नरमे की फसल को पहुंचे नुकसान का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि नकली कीटनाशकों और बीजों की सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने किसानों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा सफेद मक्खी के हमले से बचने के लिए बताए गए उपायों को अपने को कहा।

कैप्टन ने कहा कि नकली कीटनाशकों की सप्लाई के लिए जिम्मेदार लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि इसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल होगा तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि कम बारिश पड़ने के कारण सूखे और उमस में सफेद मक्खी का हमला और तेज हो सकता है। इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। इसके लिए बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। 

कैप्टन ने कर्ज के बोझ तले दबे किसानों से संयम बरतने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्महत्या नहीं करनी चाहिए। उनकी कर्जमाफी की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने किसानों को यह भी भरोसा दिया कि काश्त के चार महीनों के दौरान उनको निर्विघ्न बिजली सप्लाई दी जाएगी। इस दौरान सीएम ने सफेद मक्खी के हमले से जिन किसानों को नुकसान हुआ उनसे भी बातचीत की और उन्हें मुआवजे का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें: किसानों के कर्ज माफी के लिए बादल सरकार की राह पर कैप्‍टन सरकार