मानसा पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, मृतक दलजीत के परिवार से की मुलाकात; पुलिस कार्रवाई पर भड़के
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मानसा के गांव भममें कलां पहुंचे और मृतक दलजीत सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया, साथ ही पुलिस कार्रवाई पर तीखे सवाल उठाए।

दिलजीत सिंह के परिवार से मिलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी।
HighLights
चन्नी ने मानसा में दलजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की।
परिवार ने पुलिस पर झूठा हत्या का मामला बनाने का आरोप लगाया।
चन्नी ने एसएसपी से बात कर सरकार की आलोचना की।
जागरण संवाददाता, मानसा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को मानसा जिले के गांव भममें कलां पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले मृतक दलजीत सिंह के घर जाकर उनके शोक व्यक्त किया। इस मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बीते दिन की घटना के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि दलजीत की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई थी, लेकिन पुलिस इसे हत्या का मामला बताकर उनके परिवार और अन्य लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। परिवार ने यह भी बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता जरनैल सिंह और चचेरे भाई समेत गांव के छह से सात लोगों को रास्ते में ही हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- मानसा चलो के आह्वान पर पुलिस एक्शन में, अकाली दल वारिस पंजाब के कई नेता घरों में किया नजरबंद
एसएसपी से फोन पर की बात
परिवार की बात सुनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने मौके पर ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारी से दो टूक कहा कि दलजीत की मौत नशे की वजह से हुई है और पुलिस हत्या का झूठा मामला बनाकर मृतक के परिजनों और अन्य बेकसूर ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रही है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने चन्नी को आश्वासन दिया कि गांव के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को हिरासत में नहीं रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हादसा, सतिंदर सरताज के शो का साउंड सिस्टम ला रही गाड़ी रूपनगर में खाई में गिरी; 4 की मौत
सरकार और पुलिस पर साधा निशाना
परिवार के साथ दुख साझा करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश की मौजूदा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कड़े शब्दों में आरोप लगाया कि राज्य में सरकार और पुलिस पूरी तरह से गुंडागर्दी पर उतर आई है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता सरकार से जरूर मांगेगी।
इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मानसा में परविंदर झोटा एक्शन कमेटी की ओर से इंसाफ की मांग को लेकर लगाए गए धरने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, डॉक्टर रणवीर कौर मियां, विक्रम मोफर समेत कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।