मानसा में अध्यापकों पर दर्ज मामले के विरोध में टंकी पर चढ़े दो बुजुर्ग, दी आत्मदाह की धमकी
मानसा के बुर्ज झब्बर गांव में एक सरकारी अध्यापक दंपति पर दर्ज मामले के विरोध में उनके बुजुर्ग माता-पिता पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। ...और पढ़ें
-1785905597163_m.webp)
इंसाफ न मिलने पर किया आत्मदाह का एलान (फोटो: जागरण)
HighLights
बुजुर्ग माता-पिता बेटे-बहू पर दर्ज मामले के विरोध में टंकी पर।
पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी, न्याय की मांग।
पुलिस जांच का आश्वासन दे रही, बुजुर्ग नीचे उतरने को तैयार नहीं।
जागरण संवाददाता, मानसा। जिले के गांव बुर्ज झब्बर में एक सरकारी अध्यापक दंपति पर खुदकुशी के लिए मजबूर के दर्ज मामले को झूठा करार देते इंसाफ लेने के लिए अध्यापक दंपति के बुजुर्ग माता-पिता गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए।
बुजुर्ग महिला के हाथ में पेट्रोल की बोतल है और वे इंसाफ न मिलने पर खुद को वही आग लगाने की धमकी दे रही है और अपनी मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुसाइड नोट लिखा होने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज झब्बर वासी एक महिला किरनजीत कौर (40) की ओर से 2 अगस्त की शाम को कोई जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली गई थी। थाना जोगा पुलिस ने मृतक महिला के पति लक्खा सिंह के बयान पर सरकारी अध्यापक दंपति जगतार सिंह और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आरोप था कि लक्खा सिंह जगतार सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में प्राइवेट स्कूल का संचालन करते थे। इस दौरान जगतार सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत को शिक्षा विभाग में बतौर अध्यापक नौकरी मिल गई। स्कूल का हिसाब किताब करने के बाद जगतार सिंह ने लक्खा सिंह की ओर 48 लख रुपए निकाल दिए गए।
खबरें और भी
लक्खा सिंह के अनुसार पैसे की भरपाई के लिए जगतार सिंह और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर की और से परिवार को धमकाने से आहत हुई किरणदीप कौर ने कोई जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई। जिसकी लाश सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में पड़ी है, जिसका भी संस्कार नहीं हुआ है।
पानी की टंकी पर चढ़ी जगतार सिंह की बुजुर्ग माता रणजीत कौर ने बताया कि उसने ही अपनी भतीजी किरनजीत कौर का लक्खा सिंह को रिश्ता करवाया था और वे अपनी लड़की का घर कैसे बर्बाद करेंगे। महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोग जान बूझकर इस मामले को रंगत दे रहे हैं। जबकि उसका बेटा और बहू बेकसूर है।
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जोगा इंचार्ज कुलवंत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव पहुंचकर बुजुर्ग दंपति को मामले की जांच करने की बात बोलते नीचे उतरने को कहा लेकिन बुजुर्ग महिला रणजीत कौर ने उसके पास किसी भी व्यक्ति के जाने पर खुद को जिंदा जलाने की धमकी दी गई। बुजुर्ग महिला ने कहा कि जब तक उनके बेटे और बहू को साफ नहीं मिलता वेट टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे।