विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह का पंजाब दौरा: बोले- मुझे अपशब्द कहने से कुछ न हाेगा, नशा चरम पर है; कल मानसा पहुंचेगी CBI की टीम

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 06:03 PM (IST)

अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलने के बाद अमित शाह लुधियाना पहुंचे हैं। जहां वे रावण दहन करेंगे।

लुधियाना में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन करते हुए अमित शाह।

लुधियाना में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन करते हुए अमित शाह।

जागरण संवाददाता, मानसा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंच सीबीआई जांच की मांग को मान लिया है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि कल दोपहर 12 बजे तक टीम मानसा पहुंच जाएगी और 120 दिन में केस हल कर दिया जाएगा।

जिसके बाद अब अमित शाह लुधियाना पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले वे गुरदासपुर, उसके बाद संगरूर और फिर  मानसा पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार बेलगाम हो चुका है।

लुधियाना में अमित शाह ने राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन किया। शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए।

ludhiana ravan

लुधियाना का दरेसी मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने 121 फीट ऊंचा रावण का दहन किया।

अमित शाह के दौरे के बीच पंजाब में हलचल

  • सीबीअआई करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच।
  • गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से किया दुख साझा।
  • अमित शाह का प्लेन अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर के लिए रवाना हुए।
  • सीएम ने पाोस्ट कर जानकारी दी कि परविंदर झोट की हत्या की जांच को सरकार सीबीआई को देना चाहती है।
  • कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने अमित शाह के दौरे से पहले लॉरेंस बिश्नोई के साबरमती जेल में बंद करने को लेकर सवाल पूछा है।
  • गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे के सुरक्षा कारणों के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अक्टूबर 2026 को शहर को रेड जोन घोषित कर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।