Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • mansa
LIVE BLOG

अमित शाह का पंजाब दौरा: बोले- मुझे अपशब्द कहने से कुछ न हाेगा, नशा चरम पर है; कल मानसा पहुंचेगी CBI की टीम

अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलने के बाद अमित शाह लुधियाना पहुंचे हैं। जहां वे रावण दहन करेंगे। 

By Digital Desk Tue, 20 Oct 2026 06:03 PM (IST)
लुधियाना में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन करते हुए अमित शाह।

लुधियाना में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधन करते हुए अमित शाह।

जागरण संवाददाता, मानसा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंच सीबीआई जांच की मांग को मान लिया है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि कल दोपहर 12 बजे तक टीम मानसा पहुंच जाएगी और 120 दिन में केस हल कर दिया जाएगा।

जिसके बाद अब अमित शाह लुधियाना पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले वे गुरदासपुर, उसके बाद संगरूर और फिर  मानसा पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार बेलगाम हो चुका है।

लुधियाना में अमित शाह ने राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन किया। शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए।

ludhiana ravan

लुधियाना का दरेसी मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने 121 फीट ऊंचा रावण का दहन किया।

अमित शाह के दौरे के बीच पंजाब में हलचल

  • सीबीअआई करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच।
  • गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से किया दुख साझा।
  • अमित शाह का प्लेन अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर के लिए रवाना हुए।
  • सीएम ने पाोस्ट कर जानकारी दी कि परविंदर झोट की हत्या की जांच को सरकार सीबीआई को देना चाहती है।
  • कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने अमित शाह के दौरे से पहले लॉरेंस बिश्नोई के साबरमती जेल में बंद करने को लेकर सवाल पूछा है।
  • गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे के सुरक्षा कारणों के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अक्टूबर 2026 को शहर को रेड जोन घोषित कर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
20 Oct 20265:59:04 PM

पीआईटी एनडीपीएस के तहत पंजाब में एक मामला भी दर्ज नहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लुधियाना में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर कड़े शब्दों में निशाना साधा और मंच से कई गंभीर सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान देश भर में पीआईटी एनडीपीएस के कुल 929 मामले दर्ज किए गए हैं। यह एक ऐसा सख्त कानून है जिसके तहत नशे के सौदागरों को आसानी से जमानत नहीं मिलती है।

20 Oct 20265:22:08 PM

पंजाब से नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

अमित शाह ने कहा कि उनके स्तर पर मीटिंग होती है। देशभर में राज्यों की 48 मीटिंग हुईं। मुख्यमंत्री पंजाब ने कितनी मीटिंग की? एक भी नहीं। यहां सरकार का न इरादा है, न गंभीरता है और न ही इनको कुछ आता है। न ये कुछ कर पाएंगे। आज एक बार फिर वादा करता हूं कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशे को उखाड़ फेंकेंगे। मोदी जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है, जिसका पहला पड़ाव नशामुक्त भारत है।

हमने धारा 370 समाप्त किया, नक्सलवाद का खात्मा किया और अब नशे की बारी है। अपनी शक्तियों का पूरा इस्तेमाल करूंगा। बाकी दोनों मामले भी केंद्रीय जांच ब्यूरो को ही सौंपे जाएं, इसकी पूरी कोशिश होगी।

फिर से आह्वान करूंगा कि नशे के खिलाफ एकजुट हों। यही इन तीनों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वंदे मातरम...

20 Oct 20265:20:04 PM

सीएम मान ने किया अच्छा काम

अमित शाह ने कहा कि आज सुबह भगवंत मान ने बर्थडे मनाकर आने के बाद अच्छा काम किया कि जांच CBI को दे दी। उन्होंने पंजाब की जनता से वादा किया कि इस मामले में जो भी हो, जितना भी बड़ा हो, हम उसे पाताल से ढूंढकर कानून के आगे लाएंगे। सीएम को कहूंगा कि बाकी 2 केस भी CBI को दे दो, आपसे नहीं हो पाएगा।

20 Oct 20265:16:58 PM

पंजाब में नशा हुआ बेलगाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान आप सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति दिल्ली में बैठने वाले कागजों से कहीं अधिक भयानक है, जिसने उन्हें झिंझोड़ कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि यहां किसी ने अपना भाई तो किसी ने पति खोया है, लेकिन सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि जब वह नशामुक्त रैली में आए तो उन पर आरोप मड़े गए और आज जब वह पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने आए, तो उन्हें अपशब्द कहे गए। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें जो मर्जी कहें, लेकिन चिट्ठे के कारोबार को खत्म करें।

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को याद दिलाते हुए कहा कि सरकार तीन महीने में नशा खत्म करने की बात कहकर आई थी, लेकिन अब उनके अपने सिपाही ही नशे के मामलों में पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से पकड़ी गई बीस हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स का जिक्र करते हुए सरकार उन पर सवाल उठाती है, जबकि बिना राजनीतिक संरक्षण के पंजाब में नशा आना संभव नहीं है।

20 Oct 20263:59:34 PM

बुधवार को सीबीआई की टीम पहुंचेगी पंजाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मानसा दौरे के दौरान परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। परिवार के साथ करीब 20 मिनट चली इस बातचीत के दौरान अमित शाह ने घोषणा की कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक सीबीआई की टीम झोटा के घर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर देगी।

20 Oct 20263:53:30 PM

गुलजार सिंह के परिवार को मिल कर इंसाफ का दिया भरोसा

पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह ने संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। https://t.co/qE4jHA34gz

— Anuj Sharma (@anuj221983) October 20, 2026
20 Oct 20263:47:13 PM

पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध

पंजाब दौरे के दौरान अमित शाह ने अपने इंटरनेट अकाउंट पर पोस्ट साझा कर पंजाब सरकार पर हमला बोला है। अमित शाह ने पोस्ट में लिखा- 

आप-दा सरकार में पंजाब में बेलगाम हो चुके नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर अपनी जान गंवाने वाले स्व. विक्रमजीत सिंह जी के परिजनों से आज गुरदासपुर में उनके आवास पर मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। पंजाब में नशे के बढ़ते जाल और नशा तस्करों के हौसलों ने AAP सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। भगवंत मान सरकार में एक ओर पंजाब का युवा नशे की भेंट चढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब सहित पूरे भारत को नशामुक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

20 Oct 20263:39:37 PM

लुधियाना के पैवेलियन माल फ्लाई ओवर की ओर न जाएं

लुधियाना के दरेसी में होने वाले दशहरा उत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले कई मार्गों को डायवर्ट कर दिया गया है। यदि आप मंगलवार को पैवेलियन माल से दरेसी की ओर जाना चाहते हैं तो आप फ्लाई ओवर की ओर से न जाएं, क्योंकि इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह पीएयू से निकल कर इसी पैवेलियन माल के फ्लाई ओवर से दरेसी पहुंचेेंगे। इतना ही नहीं, दुमोरिया पुल की ओर से दरेसी जाने के मार्ग को भी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे के बाद स्टेशन से दरेसी की ओर जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया जाएगा। अमित शाह के लौटने से पहले तक इन मार्गों को बंद रखा जाएगा।

20 Oct 20263:36:33 PM

गुलजार सिंह के परिवार को गृह मंत्री से मिली उम्मीद

gulzar family

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मृतक गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद उनके बेटे लखविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी। लखविंदर सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उनके पूरे परिवार को यह ठोस भरोसा दिलाया है कि उन्हें हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

लखविंदर सिंह ने आगे कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया है कि इस मामले में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। परिवार ने अपनी मुख्य मांग दोहराते हुए कहा कि उनकी मांग है कि राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हो सके और परिवार को सच्चा न्याय मिल सके। परिवार अब प्रशासन और केंद्र सरकार के इस आश्वासन पर नजर बनाए हुए है।

20 Oct 20263:31:26 PM

अमित शाह के दौरे पर भड़के सिद्धू मूसेवाला के पिता

balkaur singh mansa

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या के बाद उन्हें राजनीति में आने का ऑफर दिया गया था, लेकिन पिता की आत्मा ने इसकी इजाजत नहीं दी। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की जांच के नाम पर सिर्फ मजाक उड़ाया गया है। एसआईटी और नार्को टेस्ट के वादे खोखले साबित हुए। उन्होंने सवाल किया कि लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल में क्यों सुरक्षित रखा जा रहा है और उसे अदालत में पेश क्यों नहीं किया जाता।

20 Oct 20263:28:24 PM

हेलीकॉप्टर से मानसा पहुंचे शाह

mansa

अमित शाह संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से मिलने के बाद मानसा पहुंच चुके हैं। हेलीकॉप्टर से वह मानसा पहुंचे। यहां से वे अब सीधा परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलने जा रहे हैं।

20 Oct 20263:24:53 PM

गुलजार सिंह के परिवार को इंसाफ का दिया आश्वासन

didba

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिड़बा के तूरबंजारा गांव पहुंचकर मृतक गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की और करीब बीस मिनट तक बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शाह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि अगले दो-तीन महीने के भीतर उन्हें इंसाफ दिलाया जाएगा और न्याय मिलने के बाद वह स्वयं अंतिम अरदास के भोग में शामिल होने आएंगे।

गुलजार सिंह की पत्नी पाल कौर समेत परिवार ने गृह मंत्री के सामने कथित आरोपित मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग रखी। परिजनों ने स्पष्ट किया कि उन्हें स्थानीय प्रशासन पर भरोसा नहीं है, इसलिए इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराई जानी चाहिए। पीड़ित परिवार ने न्याय की उम्मीद में अभी तक मृतक की अस्थियों का विसर्जन और भोग नहीं किया है।

इसके अलावा, दौरे के दौरान भाजपा की जिला प्रधान ने गांव कनोई के आत्महत्या करने वाले सनमदीप सिंह के परिवार की भी अमित शाह से मुलाकात कराई। अब देखना यह है कि केंद्रीय नेतृत्व के इस आश्वासन के बाद परिवार को कितनी जल्दी न्याय मिल पाता है।

20 Oct 20262:04:32 PM

अमित शाह ने जताया शोक, दिया भरोसा

ashwani sharma

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान नशा विरोधी कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता अश्वनी कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ उनका दुख साझा किया। अमित शाह ने परिवार को स्पष्ट आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और मोदी सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही अमित शाह ने परिजनों को यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भविष्य की भलाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

20 Oct 20261:53:10 PM

अमित शाह ने विक्रमजीत सिंह के परिवार से दुख साझा किया

Amit Shah गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह से मिलते हुए। अमित शाह ने हाथ जोड़ परिवार से दुख जाहिर किया। https://t.co/huJ9AQpiNH

— Anuj Sharma (@anuj221983) October 20, 2026
20 Oct 20261:37:24 PM

विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलते अमित शाह

amit shah gurdaspur vikram family

अमित शाह गुरदासपुर में विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिल रहे हैं। विक्रमजीत सिंह की हत्या 15 अक्टूबर को कर दी गई थी। विक्रमजीत ने अपने इलाके में नशे को बेचने वालों का विरोध किया था। जिसके बाद उसकी गोली मार हत्या कर दी गई थी।

20 Oct 20261:21:26 PM

अमित शाह ने विक्रमजीत सिंह के परिवार से की मुलाकात

देश के गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को गांव माड़ी पन्नुआं पहुंचे और नशे की बिक्री रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान हत्या किए गए विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया। अमित शाह का काफिला दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर गांव माड़ी पन्नुआं पहुंचा।

वहां से वह सीधे काफिले के साथ विक्रमजीत सिंह के घर गए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। सुरक्षा के मद्देनजर गांव के लगभग तीन किलोमीटर के इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया था। 

20 Oct 20261:04:09 PM

गुरदासपुर पहुंचा अमित शाह का हेलीकॉप्टर

amit shah helicopter

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर पहुंचे। जहां से उनकी कारों का काफिला विक्रमजीत सिंह के घर की तरफ रवाना हुआ, जिसका कत्ल 15 अक्टूबर को किया गया था।

20 Oct 202612:38:38 PM

गुरदासपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

gurdaspur

गृह मंत्री अमित शाह के गुरदासपुर आने से पहले मृतक विक्रमजीत सिंह के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है। लगभग 2000 के करीब पुलिस कर्मचारी मुख्य हाइवे से लेकर गांव में विक्रमजीत सिंह के घर तक तैनात किए गए हैं।

20 Oct 202612:29:00 PM

जिला मजिस्ट्रेट ने मानसा शहर को नो ड्रोन जोन घोषित किया

जिला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को मानसा शहर के सभी एरिया को रेड जोन घोषित करते हुए ड्रोन कैमरे उड़ाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है।

आदेशों में लिखा गया है कि गृह मंत्री भारत सरकार के आज 20 अक्टूबर 2026 को मानसा दौरे के दौरान पहले हेलीपैड वाली जगह (नई अनाज मंडी मानसा) और परविंदर सिंह झोटा के निवास वाटर वर्क्स रोड, सेंट्रल पार्क के पास से 2 किलोमीटर के दायरे को रेड जोन घोषित कर ड्रोन पर पाबंदी लगाई गई है।

20 Oct 202612:25:00 PM

झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से ठीक पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। शाह मंगलवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का मुद्दा राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गया है। झोटा के परिवार और प्रदर्शनकारी लगातार इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहे थे। 

20 Oct 202612:24:00 PM

पंजाब दौरे में तीन परिवारों से होगी मुलाकात

13 अक्टूबर को हुई थी झोटा की हत्या: मानसा में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने 13 अक्टूबर को नश का विरोध करने पर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार मांगों को लेकर अड़ा हुआ है और अभी तक परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ।

15 अक्टूबर को गुरदासपुर में चली गोली: परविंदर की हत्या के दो दिन बाद 15 अक्टूबर की रात को गुरदासपुर के अंतर्गत आते श्री हरगोबिंदपुर साहिब क्षेत्र के माड़ी पन्नवां गांव में ड्रग्स बेचने का विरोध करने पर विक्रमजीत सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

8 सितंबर को गुलजार सिंह ने की थी आत्महत्या: अमित शाह संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से मिलेंगे। गुलजार ने 8 सितंबर को कीटनाशक का पीकर आत्महत्या कर ली थी। उसने मरने से पहले कहा था कि उसने मंत्री हरपाल सिंह चीम को गांव में चिट्टा बिकने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे धमकाया गया।

20 Oct 202612:19:31 PM

अमित शाह के पंजाब दैरे का शेड्यूल

  • दोपहर 12:15 बजे - गुरदासपुर

    • स्थान: मारी पनवां गांव, श्री हरगोबिंदपुर क्षेत्र

    • कार्यक्रम: पीड़ित परिवार से मुलाकात।

  • दोपहर 2:15 बजे - संगरूर

    • स्थान: हरदम पट्टी, तूर बंजारा गांव

    • कार्यक्रम: पीड़ित परिवार से मुलाकात।

  • दोपहर 3:45 बजे - मानसा

    • स्थान: वार्ड नंबर 21, वाटर वर्क्स रोड

    • कार्यक्रम: पीड़ित परिवार से मुलाकात।

  • शाम 4:00 बजे - लुधियाना

    • कार्यक्रम: मीडिया से बातचीत।

  • शाम 4:30 बजे - लुधियाना

    • स्थान: ऐतिहासिक दरेसी मैदान

    • कार्यक्रम: दशहरा समारोह में शामिल होना।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us