पंजाब के मानसा में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी, सरपंच के पति के खिलाफ मामला दर्ज
मानसा में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी के आरोप में भीखी पुलिस ने एक महिला सरपंच के पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया ह ...और पढ़ें

विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी। सांकेतिक फोटो
HighLights
विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी।
महिला सरपंच के पति गुरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज।
आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन धोखाधड़ी के मामले।
जागरण संवाददाता, मानसा। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी करने के मामले की मिली शिकायत पर भीखी पुलिस ने सत्तापक्ष की एक महिला सरपंच के पति खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संगरूर जिले के गांव ढडरिया वासी जितेंद्र सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि गांव हीरो कलां वासी गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी सोशल मीडिया पर प्रदेश भेजने की वीडियो अपलोड करता रहता है, इसके बाद उसके साथ संपर्क किया गया तो उसने 12 लख रुपए में विजटर वीजा पर कनाडा भेजने की बात कही थी।
इसके बदले उसे 8 लाख रुपए बैंक खाता और 4 लाख रुपए नगद दिए गए इसके बाद में न तो उसे विदेश भेजा गया और मैं ही उसकी राशि वापस की गई और पैसे लौटाने के लिए वे लगातार टालमटोल करता रहा।
मामले की जांच के बाद एसएसपी के हुकम पर भीखी पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के तीन मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं।