परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का दिखा मिला-जुला असर; शाम 5 बजते ही खुलने लगे बाजार
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का व्यापक असर दिखा है। इस दौरान सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

पटियाला के धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए किसान।
HighLights
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब में व्यापक बंद।
सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर।
लुधियाना में झड़प, फरीदकोट में संदिग्ध गोलियां बरामद।
जागरण संवाददाता, मानसा। एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह 6 बजे से शाम पांच बजे तक के इस बंद के दौरान अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर सहित कई जिलों में निजी स्कूल और कॉलेज पूरी तरह बंद रहे। शाम 5 बजते ही बाजारों में फिर से रौनक लौटने लगी।
बंद के बीच पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें परविंदर सिंह झोटा हत्या की जांच मांग सीबीआई से करवाने की मांग की गई है। मानसा पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित अश्विनी कुमार और इस मामले में नामजद किए गए विपिन कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा अदालत में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने उनको 22 अक्टूबर तक 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
लुधियाना के चौड़ा बाजार स्थित गुड़मंडी में उस वक्त विवाद हो गया, जब बंद समर्थकों और मंडी के दुकानदार भिड़ गए। इसके अलावा जमालपुर इलाके में सीएम भगवंत मान का बैनर उतार रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
इसी बीच फरीदकोट में प्रदर्शनकारियों ने एक युवक को काबू किया। जिसके बाद से संदिग्ध गोलियां बरामद हुई हैं। युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने सिटी पुलिस स्टेशन-2 की इंचार्ज बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम और दो साथी भी हुए नामजद, मोबाइल कॉल से खुलेगा राज

जालंधर के शाहकोट में किसान और सिख संगठन की ओर से थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
पॉइंट्स में समझें बंद का असर
- शाम 5 बजे बाजारों में रौनक लौटी।
- लुधियाना में सीएम मान का बैनर उतार रहे युवक की करंट लगने से मौत।
- फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ युवक किया गया काबू।
- मानसा में एसएचओ को सस्पेंड किया गया।
- आरोपी अश्विनी कुमार की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया।
- पटियाला-सरहिंद रोड को किसानों ने जाम किया गया।
- जालंधर के परागपुर के पास जहां प्रदर्शनकारियों में नेशनल हाईवे जाम किया था, अब पुलिस ने उसे खुलवा दिया है।
- लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर कोहाड़ा चौक पर जाम लगाया।
- फरीदकोट में किसान नेता हिरासत में लिए गए।
यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद; मोहाली में तनाव, सड़कें बंद और दुकानों के भी शटर गिरे

जालंधर में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
मानसा की एसएचओ सस्पेंड
मानसा पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला इंस्पेक्टर बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने और ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
झोटा हत्याकांड के संबंध में, डीआईजी हरजीत सिंह ने भी कहा कि लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लुधियाना में स्थिति हुई तनावपूर्ण
लुधियाना के चौड़ा बाजार स्थित गुड़मंडी में उस वक्त विवाद हो गया, जब बंद समर्थकों और मंडी के दुकानदार भिड़ गए। बाजार के दुकानदारों बंद से इंकार कर रहे थे। जबकि बंद समर्थक बाजार बंद करवाने पर अड़ गए। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर विवाद संभाला। उसके बाद बंद समर्थक अन्य साथियों के साथ आने की बात कहकर लौट गए। फिलहाल बाजार खुला है और दुकानदार एकजुट हुए हैं।

फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ काबू युवक और लुधियाना में करंट लगने से मारे गए युवक की फाइल फोटो।
सरकारी स्कूल खुले, प्राइवे बंद
सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई थी, लेकिन स्टूडेंट्स स्कूल नहीं पहुंचे हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूलों ने एतिहात के तौर पर आज छुट्टी घोषित की है, ताकि बच्चों को परेशानी न हो। इसके अलावा आज अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दमकल विभाग और एम्बुलेंस को इस बंद से पूरी तरह छूट दी गई है।
बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर दिखा असर
प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों ने बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। इसके अलावा कई जिलों में बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा और बठिंडा व फरीदकोट में कुछ किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया।
अमृतसर में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी जबरन दुकानें बंद कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी। लुधियाना और फरीदकोट समेत कई जगहों पर टोल प्लाजा फ्री कराए गए और वकीलों ने भी काम का बहिष्कार किया।

लुधियाना में गिल रोड पर लगाया गया जाम।
आरोपी की पत्नी को हिरासत में लिया
पुलिस ने आरोपी केमिस्ट अश्विनी की पत्नी नीलम रानी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि वारदात के बाद उसने अपने पति को भागने में मदद की थी। इतना ही नहीं, जिस शॉप में ये घटना हुई , वे भी अश्विनी की पत्नी नीलम के नाम पर थी। नीलम के अलावा उसके दो एसोसिएट्स को भी नामजद कर लिया गया है।
फिलहाल अभी तक मृतक परविंदर झोटे का संस्कार नहीं किया गया। परिवार ने शव लेने से मना करते हुए पूरे मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- थमे बसों के पहिए, सड़कों पर सन्नाटा... परविंदर झोटा की हत्या के बाद पंजाब बंद का जबरदस्त असर; हिरासत में कई नेता
